haryana republic day celebration : हरियाणा में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से संपन्न, मंत्रियों ने फहराया तिरंगा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
haryana republic day celebration

haryana republic day celebration : चंडीगढ़/ हरियाणा के विभिन्न जिलों में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला स्तरीय समारोहों में राज्य सरकार के मंत्रियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

haryana republic day celebration : कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र के पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।


कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं सरकारी विभागों की प्रदर्शनियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को सम्मानित किया गया।

haryana republic day celebration : सोनीपत

सोनीपत के पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री शाम सिंह राणा ने तिरंगा फहराया। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि संविधान ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान किए हैं।
उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

haryana republic day celebration : नारनौल

नारनौल के आईटीआई मैदान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि संविधान देश को मजबूती और एकता प्रदान करता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

haryana republic day celebration : रेवाड़ी

रेवाड़ी जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने मार्च-पास्ट की सलामी ली और युवाओं से संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। रेवाड़ी, कोसली और बावल में भी गणतंत्र दिवस गरिमामयी ढंग से मनाया गया।

ये भी जानिए : गणतंत्र दिवस पर 26 साल की CRPF अधिकारी सिमरन बाला कर रहीं पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली