16th National Voters Day Rohtas: रोहतास में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
16th National Voters Day Rohtas: Program organized on 16th National Voters Day in Rohtas

REPORT: Avinash Shrivastava

16th National Voters Day Rohtas: सासाराम स्थित फजलगंज के मल्टीपर्पस हॉल में रोहतास जिले के 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना और नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना था।

16th National Voters Day Rohtas: लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने पर दिया गया जोर

कार्यक्रम के दौरान अपर जिला पदाधिकारी (एडीएम) ललित भूषण ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में लोकतंत्र का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था और वर्ष 2011 से इस दिन को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने योग्य मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने और मतदान के दिन अपने वोट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की।

16th National Voters Day Rohtas: उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और बीएलओ को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा को लेकर शपथ दिलाई गई। शपथ में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाए रखने तथा बिना किसी भय या प्रलोभन के मतदान करने का संकल्प लिया गया।

READ ALSO: Cooking : ढाबा स्टाइल कड़क और खुशबूदार चाय कैसे बनाएं: घर पर आसान तरीका

इसके साथ ही चुनावी कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों, बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी, नगर आयुक्त विकास कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, जफर आलम, वरीय उपसमाहर्ता ओम प्रकाश लाल, विनय प्रताप, आशीष रंजन सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime