Faridabad News: गिनती न लिख पाने पर पिता ने बेटी की बेरहमी से पिटाई, मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report by: Sandeep Chaudary, Edit by: Priyanshi Soni

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक पिता ने साढ़े 4 साल की बेटी को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। आरोपी ने अपनी बच्ची को सिर्फ इसलिए पीटा क्योंकि वह 50 तक गिनती लिख नहीं पा रही थी।

Faridabad News: पत्नी को दी झूठी कहानी, बच्ची को बताया खेलते समय गिरा

जिम्मेदार पिता ने अपनी पत्नी को कॉल कर बताया कि बच्ची खेलते समय सीढ़ियों से गिर गई, जिससे उसकी मौत हुई। जब मां अस्पताल पहुंची, तो उसने बच्ची के शरीर पर चोट के कई निशान देखे।

Faridabad News: पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया

Faridabad News

शक होने पर मां ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। सेक्टर 56 क्राइम ब्रांच की टीम ने पिता को गिरफ्तार किया और सख्ती से पूछताछ की। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पिता को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

Faridabad News: परिवार और घटना का विवरण

कृष्णा जैसवाल और उसकी पत्नी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के खरंटिया गांव के निवासी हैं। दोनों बल्लभगढ़ के झाड़सेंतली गांव में किराए के मकान में रहते हैं और निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका एक 7 साल का बेटा और 2 साल की बेटी है। घटना वाले दिन पिता दिन में बच्चों की देखभाल कर रहा था और गिनती न लिख पाने पर गुस्से में अपनी बेटी को पीट डाला।

Faridabad News: पूछताछ में पिता ने जुर्म कबूला

पूछताछ में कृष्णा जैसवाल ने बताया कि बेटी स्कूल नहीं जाती थी और घर पर ही वह उसे पढ़ाता था। गिनती न लिख पाने पर उसने गुस्से में बेटी को पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी से अतिरिक्त पूछताछ जारी है।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर