,

Bhiwani News: डाबर कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का संकट, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhiwani News

Report by: J.D Duggal, Edit by: Priyanshi Soni

Bhiwani News: भिवानी की डाबर कॉलोनी स्थित पूर्ण खेड़ा, वार्ड नंबर सत्रह के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कॉलोनी में न तो पक्की सड़कें बनी हैं और न ही पीने के पानी की कोई समुचित व्यवस्था है, जिससे उनका दैनिक जीवन बेहद परेशानियों से भरा हुआ है।

Bhiwani News: सीवर व्यवस्था ठप, गलियों में गंदगी का अंबार

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई गलियों में आज तक सीवर लाइन नहीं डाली गई है और जहां सीवर डाला गया है, वहां सफाई के अभाव में ओवरफ्लो की स्थिति बनी रहती है। गंदा पानी सड़कों पर फैला रहता है, जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है।

Bhiwani News: सड़क नहीं, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

Bhiwani News

कॉलोनी वासियों का कहना है कि गलियों की हालत इतनी खराब है कि वाहनों का निकलना तो दूर, पैदल चलना भी दूभर हो गया है। बारिश के दिनों में हालात और बदतर हो जाते हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है।

Bhiwani News: पीने के पानी के लिए दो से ढाई किलोमीटर दूर जाना मजबूरी

क्षेत्रवासियों ने बताया कि कॉलोनी में सप्लाई का पानी नहीं आता और जमीन का पानी पीने योग्य नहीं है। मजबूरी में लोगों को दो से ढाई किलोमीटर दूर से सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ता है या फिर पैसे खर्च कर टैंकर मंगवाने पड़ते हैं।

Bhiwani News: वर्षों से शिकायत, सिर्फ आश्वासन ही मिले

श्याम लाल डालमिया, सत्यनारायण, रेनू और उर्मिला सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे पिछले चौदह से पंद्रह वर्षों से यहां रह रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सांसद, राज्यसभा सांसद, विधायक, उपायुक्त और नगर परिषद अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला, समाधान आज तक नहीं हुआ।

Bhiwani News: समाधान नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Read also: HR News 24-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा