Mandsaur: कोटड़ा बुजुर्ग में GBS बीमारी के लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mandsaur

रिपोर्ट: सत्यनारायण बैरागी

मरीज की जानकारी और उपचार

Mandsaur :मंदसौर जिले के गरोठ क्षेत्र के कोटड़ा बुजुर्ग गांव में 50 वर्षीय गोपाल पाटीदार में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के लक्षण पाए गए। उन्हें तुरंत इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की जांच और कार्रवाई

Mandsaur स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के सभी घरों का दौरा कर 3,801 लोगों की स्क्रीनिंग की। इस सर्वे में चार लोगों में बुखार के लक्षण पाए गए, जिनके रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा, अन्य विशेषज्ञ टीमें भी जांच के लिए गांव में पहुंच रही हैं।

संदर्भ और सतर्कता

Mandsaur इससे पहले नीमच जिले के मनासा में GBS बीमारी के कारण बच्चों की मौत हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री और केंद्रीय-प्रादेशिक टीमों ने वहां भी जांच की थी। कोटड़ा बुजुर्ग गांव में लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और संभावित खतरे को रोकने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।

Read this: Accident : हर्रई में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और