,

Accident : हर्रई में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

Accident

संवाददाता: रत्नेश डेहरिया

घटना का विवरण

Accident हर्रई थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडाली के पास बीती रात एक दुखद सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक में सवार एक युवक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

Accident सूचना मिलते ही डायल 112 वाहन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम

Accident मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक मुंगवानी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Read this: Bikers Stunt: धनबाद में खुलेआम मौत का खेल, 3 घंटे तक बाइकर्स गैंग का खतरनाक स्टंट, पुलिस रही बेखबर