,

Bikers Stunt: धनबाद में खुलेआम मौत का खेल, 3 घंटे तक बाइकर्स गैंग का खतरनाक स्टंट, पुलिस रही बेखबर

Bikers Stunt

Bikers Stunt: धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। 8 लाइन चौक से भूली मोड़ तक रविवार को करीब तीन घंटे तक बाइकर्स गैंग ने व्यस्त सड़क पर खतरनाक स्टंट कर खुलेआम मौत का खेल खेला, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दर्जनों युवक तेज रफ्तार बाइकों पर व्हीलिंग, ज़िगज़ैग राइडिंग, ओवरटेकिंग और रेसिंग जैसे जानलेवा करतब करते नजर आए। कई बाइक सवार पीछे लड़कियों को बैठाकर भी स्टंट कर रहे थे, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।

Bikers Stunt: वाहन चालकों में दहशत का माहौल

Bikers Stunt

इस दौरान सड़क किनारे खड़े लोग तमाशबीन बने रहे और तालियां बजाते दिखे, जबकि कार, ऑटो और दोपहिया वाहन चालकों में दहशत का माहौल रहा। कई लोगों ने जोखिम से बचने के लिए रास्ता बदलना ही बेहतर समझा।

Bikers Stunt: 4 से 5 लोग हुए घायल

गौरतलब है कि 16 जनवरी को लुबी सर्कुलर मार्ग पर बाइक रेसिंग के दौरान हुए हादसे में चार बाइकों की टक्कर हो गई थी, जिसमें 4-5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस घटना के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे बाइकर्स गैंग के हौसले और बुलंद हो गए।

Bikers Stunt: पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने लंबे समय तक व्यस्त सड़क पर स्टंट चलते रहे और तेतुलमारी थाना पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस पहुंच जाती, तो न सिर्फ स्टंट रोका जा सकता था बल्कि किसी बड़े हादसे को भी टाला जा सकता था।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो और क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में किसी की जान जोखिम में न पड़े।

यह खबर भी पढ़ें: Jamshedpur music event: मोहित चौहान का जादू,‘मशक्कली’ से ‘तुम से ही’ तक, सुरों पर झूम उठा जमशेदपुर

Chanakya Niti: जीवन में जहर घोल देते हैं ये 4 तरह के लोग, खुश रहना है तो बना लें दूरी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और सफलता

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार 23 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण