greater noida news 18 january : सी.आर.एच. ईएनटी एमआरआई एंड डायग्नॉस्टिक सेंटर ने मनाया तीसरा स्थापना दिवस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
greater noida news 18 january

greater noida news 18 january : नई अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन

greater noida news 18 january : ग्रेटर नोएडा स्थित सी.आर.एच. ईएनटी एमआरआई एंड डायग्नॉस्टिक सेंटर ने आज अपना तीसरा स्थापना दिवस भव्य, गरिमामय एवं उत्सवपूर्ण वातावरण में मनाया। अल्प समय में संस्थान ने ईएनटी एवं डायग्नॉस्टिक सेवाओं के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक एवं विश्वसनीयता के बल पर एक सशक्त पहचान स्थापित की है।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात धार्मिक भजनों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं भक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा की गई।

greater noida news 18 january : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे स्थानीय विधायक तेजपाल नागर।

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एच. एन. शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के निजी सचिव, उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान में नई अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने फीता काटा, उनके साथ विधायक श्री तेजपाल नागर जी एवं डॉ. एच. एन. शर्मा जी भी उपस्थित रहे। संस्थान की ओर से विधायक श्री तेजपाल नागर जी एवं डॉ. एच. एन. शर्मा जी का माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र (पटका) ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।

सम्मान समारोह: स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक श्री तेजपाल नागर जी एवं अन्य अतिथियों द्वारा डॉ. हरप्रीत सिंह कोचर एवं डॉ. रचना गर्ग को स्मृति चिन्ह, शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

अतिथियों के विचार: मुख्य अतिथि श्री तेजपाल नागर जी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. रचना गर्ग का नैदानिक अनुभव, रिपोर्टिंग की सटीकता और रोग-निदान की विश्वसनीयता क्षेत्र में अत्यंत प्रशंसनीय है; सी.आर.एच. में आने वाले रोगियों को सही उपचार के साथ मानसिक संतोष और भरोसा मिलता है।

उन्होंने डॉ. हरप्रीत सिंह कोचर के बारे में कहा कि ईएनटी व डायग्नॉस्टिक क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता, आधुनिक तकनीक का समुचित उपयोग और रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण संस्थान को अग्रणी बनाता है।

इस अवसर पर स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि डॉ. हरप्रीत सिंह कोचर एवं डॉ. रचना गर्ग चिकित्सा को सेवा-भाव के रूप में अपनाते हैं; उपचार के साथ करुणा, नैतिकता और मानवता को प्राथमिकता देना उन्हें गौतम बुद्ध नगर ही नहीं, देशभर के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनाता है। अध्यक्षता कर रहे स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने नारा दिया।

greater noida news 18 january : “सी.आर.एच. ने ठाना है, हर रोगी को स्वस्थ बनाना है।

इस नारे को विधायक श्री तेजपाल नागर जी, डॉ. एच. एन. शर्मा जी, सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह ने गर्मजोशी से दोहराया।
इसी अवसर पर सी.आर.एच. का स्थापना दिवस केक भी काटा गया, जिससे समारोह का उत्साह और बढ़ गया।

greater noida news 18 january : विशेष सम्मान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति

कार्यक्रम के दौरान सिद्धि कोचर गर्ग एवं अमेरिका से पधारी काव्य कोचर गर्ग को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दोनों बालिकाओं ने गुरु के 15 श्लोकों के पुष्प-अर्पण एवं सरस्वती वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर वातावरण को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक भाव से सराबोर कर दिया।
इसके अतिरिक्त भाजपा की वरिष्ठ नेता बृजपाल राठी जी एवं नवनियुक्त समिति अध्यक्ष रणवीर चौधरी को भी सम्मानित किया गया।

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु डॉ. क्षितिज गोयल, डॉ. देवयानी एवं डॉ. इरवंतिका मलिक को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

greater noida news 18 january : कर्मचारियों का सम्मान

संस्थान के समर्पित कर्मचारियों एवं सहयोगियों, नरेंद्र पाल, नेहा चौधरी, मनोज सिन्हा, ज्योत्सना, ज्योति शर्मा, रोहित नागर, दिनेश (ड्राइवर), रामनाथ, मनीष (अकाउंट्स), छोटन, मनीष (मेंटेनेंस), बब्बन, शिव कुमार, सिस्टर रानी, अनिकेत, मोना लिसा, किशनचंद, देशराज, सचिन प्रजापति, चिराग त्यागी, संतोष, मनीष (नर्सिंग), दिनेश (हाउसकीपिंग), रोहतास (हाउसकीपिंग), सुरेन्द्र, रणविजय, हिमांशु, अमित कुमार, प्राची, सुमित कुमार, परमजीत मलिक एवं सचिन तोमर—को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

ये भी जानिए : RSS : मोहन भागवत की अपील: “मन से जाति मिटाओ, 10-12 साल में खत्म होगा जातिवाद”

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'