,

UnionCarbide Bhopal : सभी गैस पीड़ितों के साथ हर कदम पर खड़ी है राज्य सरकार : सीएम डॉ. यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image
UnionCarbide Bhopal

UnionCarbide Bhopal : यूनियन कार्बाइड परिसर का गहन मुआयना, उच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में बनेगा भोपाल गैस त्रासदी स्मारक

UnionCarbide Bhopal : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि मध्यप्रदेश सरकार भोपाल गैस त्रासदी के सभी पीड़ितों के साथ हर कदम पर खड़ी है और उनके कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। शनिवार को मुख्यमंत्री ने आरिफ नगर स्थित यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड फैक्ट्री परिसर का गहन मुआयना किया और अधिकारियों से भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 2 और 3 दिसंबर 1984 की दरम्यानी रात मिथाइल आइसोसायनाइड (MIC) गैस रिसाव की घटना केवल मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की सबसे भीषण औद्योगिक त्रासदियों में से एक थी। इस हादसे में हजारों लोगों ने अपने परिजन खोए और दशकों तक इस परिसर में जहरीला रासायनिक कचरा पड़ा रहा।

UnionCarbide Bhopal

मुख्यमंत्री ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने बिना किसी पर्यावरणीय नुकसान और मानव हानि के इस रासायनिक कचरे का सफलतापूर्वक निष्पादन कराया है। अब स्वच्छ हो चुके इस परिसर में समाज के सभी वर्गों और प्रभावित पक्षों को विश्वास में लेकर, कोर्ट के मार्गदर्शन में ‘भोपाल गैस त्रासदी में दिवंगतों की स्मृति में एक स्मारक’ का निर्माण किया जाएगा।

UnionCarbide Bhopal : बिना मास्क लगाए कोर एरिया का मुआयना करने वाले पहले मुख्यमंत्री

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर की ज़मीन पर उतरकर बिना किसी सेफ्टी मास्क के कोर एरिया का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अधिकारियों से स्मारक निर्माण और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली।

UnionCarbide Bhopal

UnionCarbide Bhopal : पिछली सरकारों पर साधा निशाना

मुआयने के बाद मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गैस त्रासदी विपक्षी दल के शासनकाल में हुई और तत्कालीन सरकार ने इस क्षेत्र को लावारिस छोड़ दिया। जहरीले कचरे के निष्पादन को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया और फैक्ट्री के मालिक वॉरेन एंडरसन को देश से बाहर जाने दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए तत्कालीन नेतृत्व को देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में यूपीए सरकार के कार्यकाल में भी गैस प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए कोई ठोस पहल नहीं हुई।

UnionCarbide Bhopal : विकास और नव-निर्माण की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यूनियन कार्बाइड परिसर के कचरे का निष्पादन पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण है कि आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से जहरीले कचरे को कैसे सुरक्षित रूप से नष्ट किया जा सकता है। राज्य सरकार ने राजधानी भोपाल के माथे से इस कलंक को मिटाने का कार्य किया है।

UnionCarbide Bhopal

उन्होंने बताया कि शहरी विकास और सुशासन को गति देने के लिए राज्य सरकार केंद्र के साथ समन्वय कर काम कर रही है। भोपाल और इंदौर को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें भोपाल सहित 6 जिले शामिल होंगे। इस दिशा में सभी बाधाओं को दूर कर राजधानी के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार सिंह, आयुक्त जनसंपर्क दीपक कुमार सक्सेना, संचालक गैस राहत स्वतंत्र कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन सहित गैस राहत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी जानिए : महिला के आग्रह पर रुका मुख्यमंत्री डॉ. यादव का काफिला, भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद, दो महिलाओं को ₹50-50 हजार की सहायता दी

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

India Test Squad: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सारांश जैन को पहली बार मौका

India Test Squad: भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ दो

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए

Gold Silver Price Today: सोना ₹984 उछला, चांदी ₹117 महंगी, जानें आज के नए रेट

Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और

‘Laughter Chefs 3’ के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, ग्रैंड फिनाले में रचा इतिहास

Laughter Chefs 3: टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट'

Netanyahu UN Visit: ‘मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा’… ममदानी की चेतावनी पर नेतन्याहू का पलटवार

Netanyahu UN Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज, प्रदर्शनकारियों ने UN और OIC से मांगी मदद

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शनों ने

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कांकेर में मलेरिया का