पाकिस्तान के ‘बजरंगी भाईजान’ ने 22 वर्ष से वहां फंसी मुम्बई की महिला को भारत भेजने में दिन-रात एक कर दिया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Woman trapped in Pakistan returns home after 22 years, story will surprise you

दिल्ली: धोखे का शिकार हुई एक महिला 22 साल बाद वतन लौटी हुई है। दरअसल महिला को एजेंट ने पाकिस्तान में छोड़ दिया था, तब से महिला पाकिस्तान की गलियों में दर-दर की ठोकरें खा रही थी। वहीं पाकिस्तान के एक यूटयूबर को महिला के बारे में पता चला कि वह भारतीय है, तो उसने महिला को भारत पहुंचाने के लिए मदद की और दोनों देशों के राजदूतों से बात की मामला संज्ञान में आने के बाद महिला को भारत लाने की कवायद शुरू हुई और आखिरकार 22 साल बाद महिला पुनः अपने देश लौट आई है। महिला के घर वापिसी पर महिला के परिजनों में खुशी की लहर है।

काम की तलाश में कतर गई थी महिला
बता दें कि मुम्बई निवासी हमीदा बानो 2002 में काम करने के लिए एजेंट के द्वारा कतर गई थी। हमीदा बानो के 4 बच्चें थे जिसमंे 2 लड़का और 2 लड़की थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण हमीदा बानो अरब देश काम करने के लिए जाने लगी हालांकि इस का विरोध हमीदा के परिजनों ने किया लेकिन हमीदा नहीं मानी और हमीदा कतर जा पहुंची कुछ समय हमीदा ने कतर में काम किया। उसके बाद एक एजेंट हमीदा बानो को मिला उसने कहा कि वह उससे भी अच्छा पैसा दुबई में दिलवा देगा। एजेंट की बातों में आकर और ज्यादा पैसे कमाने के लालच में आकर हमीदा बानों दुबई जाने को तैयार हो गई, लेकिन एजेंट हमीदा को पाकिस्तान के कराची ले गया और वही छोड़ गया। जिसके बाद हमीदा पूरी तरह पाकिस्तान में फंस गई।

छोड़ दी थी वतन वापसी की उम्मीद
पाकिस्तान में हमीदा बानो दर-दर की ठोकरें खाने लगी। वहां वह रोडों पर गोली-बिस्कुट बेचनें लगी। तभी हमीदा की मुलाकात दार मोम्महद से हुई, दार मोहम्मद की पत्नी मर चुकी थी, दोनों ने शादी कर ली। लेकिन पिछले कुछ साल पहले दार मोहम्मद की भी मृत्यु हो गई तो फिर से हमीदा अकेली पड़ गई। तभी एक यूट्यूब की नजर हमीदा पर पड़ी। जब यूटृयूब को हमीदा के बारे में सच्चाई पता चली तो यू्यूबर ने हमीदा को भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी की।

यूट्यूबर की मदद से भारत लौटी हमीदा
सच्चाई जानने के बाद यूट्यूबर ने भारत के एक यूट्यूबर से बात की और इस तरह हमीदा के परिजनों तक बात पहुंची, इसके बाद दोनों तरफ की एबेंसी से बात की गई और ऐसे यह मामला सरकार तक जा पहुंचा जिसके बाद हमीदा को भारत लौटाने की कवायद शुरू हो गई। आखिरकार सोमवार को पूरे 22 साल बाद हमीदा अटारी बॉर्डर से भारत लौट आई है, यहां बॉर्डर पर हमीदा की दोनों बेटियां लेने पहुंची।

Ye BHI Pde – Beats Powerbeats Pro 2: आपकी फिटनेस यात्रा का परफेक्ट साथी?

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक