,

Sehore News 14 January : मालवा के जलियांवाला में शहीद 356 क्रांतिकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sehore News 14 January

Sehore News 14 January : नमन उन अनाम शहीदों को, वतन को जगा के जो खुद सो गए

रिपोर्ट- प्रेम राय

Sehore News 14 January : सीहोर जिले के सैकड़ा खेड़ी स्थित बलिदान स्थल पर 14 जनवरी को 1858 के 356 अनाम शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रार्थना सभा में शामिल होकर अमर बलिदानियों को याद किया और मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।

Sehore News 14 January : 14 जनवरी 1858, शहीद क्रांतिकारियों को नमन

इतिहास के पन्नों में दर्ज इस हृदयविदारक घटना के अनुसार 14 जनवरी 1858 को अंग्रेज अधिकारी कर्नल हिरोज ने इन 356 देशभक्त क्रांतिकारियों को पंक्तिबद्ध खड़ा कर गोलियों से छलनी कर दिया था। इन वीरों का अपराध सिर्फ इतना था कि उन्होंने तत्कालीन सीहोर स्थित भोपाल रेजीमेंट में विद्रोह कर कब्जा कर लिया था और सिपाही बहादुर सरकार के नेतृत्व में सीहोर में अपनी सरकार स्थापित की थी।

जिस मैदान में यह निर्मम हत्याकांड हुआ, वहीं आज यह समाधि स्थल स्थित है। ऐतिहासिक प्रमाणों के आधार पर इस रक्त-रंजित बलिदानी स्थल को स्मारक का स्वरूप दिया गया है और इसे और भव्य रूप देने का कार्य जारी है। हर वर्ष 14 जनवरी को यहां नागरिकों का सैलाब उमड़ता है, जो इन भूले-बिसरे शहीदों को याद कर नमन करता है।

Sehore News 14 January : पंडित प्रदीप मिश्रा ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

इस वर्ष आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक सुदेश राय, कलेक्टर, एसपी, स्थानीय नागरिक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस स्थल पर एक पुस्तकालय की स्थापना होनी चाहिए, ताकि बच्चों और युवाओं को देश के शहीदों के बलिदान की समुचित जानकारी मिल सके।

वहीं विधायक सुदेश राय ने बलिदान स्थल के समग्र विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यह स्थान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा केंद्र बने, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

ये भी जानिए : नर्मदा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी, स्नान-दान से घाटों पर बना भक्तिमय माहौल

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार