,

Makar Sankranti Narmadapuram: नर्मदा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी, स्नान-दान से घाटों पर बना भक्तिमय माहौल

Makar Sankranti Narmadapuram

Report by: Gajendra Raj, Edit by: Priyanshi Soni

Makar Sankranti Narmadapuram: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मां नर्मदा के विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट सहित जिले के सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार सुबह सूर्योदय के साथ ही नर्मदा स्नान का सिलसिला शुरू हुआ, जो गुरुवार तक लगातार जारी रहेगा। घाटों पर “नर्मदे हर” के जयकारों से पूरा क्षेत्र श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आया।

Makar Sankranti Narmadapuram: नर्मदा स्नान से अक्षय पुण्य की मान्यता

पंडित भालचंद्र खड्डर ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन मां नर्मदा में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन तिल, गुड़ और अन्न का दान विशेष फलदायी माना जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मकर संक्रांति दो दिवसीय है, जिसके चलते बुधवार और गुरुवार दोनों दिन नर्मदा स्नान का महत्व रहेगा। अनुमान है कि इन दो दिनों में 5 से 7 लाख श्रद्धालु नर्मदापुरम पहुंचकर पुण्य स्नान करेंगे।

Makar Sankranti Narmadapuram: घाटों पर स्नान, दीपदान और अन्नदान का क्रम

Makar Sankranti Narmadapuram

सेठानी घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर श्रद्धालु नर्मदा स्नान के बाद पूजा-अर्चना, दीपदान और दान-पुण्य कर रहे हैं। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने तिल, गुड़ और खिचड़ी का दान किया और सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। कई सामाजिक संगठनों और धर्मप्रेमियों द्वारा घाटों पर खिचड़ी वितरण भी किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।

Makar Sankranti Narmadapuram: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासन अलर्ट

प्लाटून कमांडेंट अमृता दीक्षित ने बताया कि सेठानी घाट सहित सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने जानकारी दी कि बुधवार दोपहर 12 बजे तक करीब 50 हजार श्रद्धालु नर्मदा स्नान कर चुके थे।

Makar Sankranti Narmadapuram: गुरुवार को मुख्य स्नान पर्व

प्रशासन के अनुसार मकर संक्रांति की मुख्य तिथि 14 जनवरी को पड़ रही है, जबकि गुरुवार को मुख्य स्नान पर्व मनाया जाएगा। दोनों दिनों को मिलाकर डेढ़ से दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Makar Sankranti पर अनहोनी का चमत्कारी गर्म कुंड, श्रद्धालुओं का उमड़ता सैलाब

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…