सुनील पाल किडनैपिंग: आरोपी ने भागने की कोशिश की, एनकाउंटर…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sunil Paul Kidnapping: Accused tried to escape, encounter...

‘रतन नूरा’ के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले कॉमेडियन सुनील पाल की किडनैपिंग के मामले में नई खबर सामने आई है। पुलिस ने किडनैपर को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन जब पुलिस आरोपी अर्जुन कर्णवाल को मेडिकल चेकअप के लिए ले जा रही थी, तभी आरोपी ने भागने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीन कर हमले का प्रयास भी किया जिसकी जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी को शनिवार रात को पकड़ गया था। उसके पास से किडनैपिंग में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियों कार, दो लाख रूपए और फिरौती में इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी ज़ब्त किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी अर्जुन ने बताया कि, वो केवल टास्क को पूरा करता है। किसका किडनैप करना है, कितनी फिरौती वसूलनी है, यह पूरी जानकारी उसे लवी ही बताता था।

सुनील की किडनैपिंग की कहानी

 सुनील पाल के मुताबिक उनको 2 दिसंबर की रात हरिद्वार के एक कार्यक्रम में बुलाया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुनील पाल फ्लाइट से मुंबई से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली से मेरठ के बीच पाल को किडनैप कर लिया गया जिसके बाद किडनैपर उन्हें मेरठ लाए। आंखों पर पट्‌टी बांधकर मेरठ में रखा गया। सुनील ने आगे बताया कि, मेरे दोस्तों को फोन करके 8 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। फिरौती की सारी रकम ऑनलाइन ही ट्रांस्फर हुई। इसके बाद बदमाशों ने बेगमपुल के आकाश गंगा ज्वेलर्स से 4 लाख रुपए और जवाहर क्वार्टर में अक्षित सिंघल की शॉप से सवा 2 लाख के जेवरात खरीदे। दोनों जगह पर सुनील पाल के नाम से बिल बनवाए। सुनील पाल के आधार कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी भी दी गई। सुनील के मुताबिक 3 दिसंबर को ​​पैसे मिलने के बाद बदमाशों ने 20 हजार रूपए देकर फ्लाइट से जाने के लिए कहा और लालकुर्ती थाना क्षेत्र में छोड़कर चले गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के

stock market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1700 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

by: digital desk मुंबई, घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने