,

Karan Aujla: औजला की पर्सनल लाइफ में विवाद, अमेरिकी आर्टिस्ट ने लगाए गंभीर आरोप

Karan Aujla

आरोपों का खुलासा और सोशल मीडिया हंगामा
Karan Aujla पंजाबी गायक करण औजला इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। अमेरिका की आर्टिस्ट MSGorimusic ने दावा किया कि वह करण औजला के साथ प्राइवेट रिलेशनशिप में थीं और उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि सिंगर पहले से शादीशुदा हैं। आर्टिस्ट ने कहा कि जब उन्होंने इस बारे में सवाल उठाए, तो उन्हें दबाया गया और सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया गया। आरोपों के अनुसार, करण औजला की टीम ने इस मामले को दबाने के लिए भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से संपर्क कर झूठी जानकारी फैलवाई।

रेडिट और इंस्टाग्राम पर खुलासे
Karan Aujla इस विवाद ने और तूल तब पकड़ा जब आर्टिस्ट ने रेडिट पर अपना बयान साझा किया। उनका दावा है कि उनके खिलाफ झूठे आपराधिक आरोप पश्चिमी देशों में फैलाए गए जबकि भारत में इस मामले को दबाया गया। आर्टिस्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरीज और पोस्ट के माध्यम से लगातार अपने अनुभव साझा किया और बताया कि वह अब इस विषय पर चुप नहीं रहेंगी। उनका कहना है कि कई महिलाओं की कहानियों को मैनिपुलेट किया गया और उन्हें सार्वजनिक रूप से बदल दिया गया।

करण औजला की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं
Karan Aujla अभी तक इस मामले में करण औजला या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स के बीच मामला उलझा हुआ दिखाई दे रहा है। जब तक सिंगर की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आती, तब तक विवादित आरोपों और आर्टिस्ट की दलीलों के बीच सच्चाई पूरी तरह सामने नहीं आ पाई है।

Read this: Mika Singh News: आवारा कुत्तों के लिए देंगे 10 एकड़ जमीन, सुप्रीम कोर्ट से की अपील

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…