,

Mika Singh News: आवारा कुत्तों के लिए देंगे 10 एकड़ जमीन, सुप्रीम कोर्ट से की अपील

Mika Singh News

Mika Singh News: हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने शहरों से आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर होम में भेजने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद देशभर में विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोग इस कदम का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई लोगों ने इसे गलत माना।

इस बीच सिंगर मीका सिंह ने आवारा कुत्तों के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर घोषणा की कि वे आवारा कुत्तों के लिए 10 एकड़ जमीन दान करेंगे, ताकि वहां कुत्तों की सही तरह देखभाल की जा सके।

Mika Singh News

मीका सिंह ने लिखा, “मैं भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट से विनम्र अपील करता हूं कि कुत्तों की भलाई को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी फैसले से बचा जाए। मेरे पास पर्याप्त जमीन है और मैं कुत्तों की देखभाल और रहने के लिए 10 एकड़ जमीन देने को तैयार हूं। मेरी बस यही विनती है कि कुत्तों की देखभाल के लिए सही स्टाफ और जिम्मेदार लोग उपलब्ध कराए जाएं।”

Mika Singh News: सुप्रीम कोर्ट का आदेश क्या है


सुप्रीम कोर्ट ने शहरों में आवारा कुत्तों द्वारा काटे जाने और सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह आदेश जारी किया था कि आवारा कुत्तों को शहरों से हटा कर सुरक्षित शेल्टर होम में रखा जाए। हालांकि, बाद में कोर्ट ने साफ किया कि उन्होंने कुत्तों को पूरी तरह सड़कों से हटाने का कोई आदेश नहीं दिया है।

Mika Singh News: आवारा कुत्तों के लिए देंगे 10 एकड़ जमीन, सुप्रीम कोर्ट से की अपील

मीका सिंह के इस कदम को पशु प्रेमियों ने सराहा है। उनके द्वारा दान की जाने वाली जमीन पर शेल्टर होम बनने की संभावना है, जिसमें कुत्तों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और देखभाल की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…