,

Mahakaleshwar Temple: मंदिर में योगेश्वर मुनि की अद्भुत जल तपस्या- 54 घड़े ठंडे पानी से कर रहे कठिन साधना

Mahakaleshwar Temple

Reporter: Ravindra Kumar, Edit By: Mohit Jain

Mahakaleshwar Temple: बिजनौर जनपद के शिमली क्षेत्र स्थित प्राचीन महाकालेश्वर महादेव मंदिर में इन दिनों योगेश्वर मुनि जी द्वारा की जा रही जल तपस्या पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Mahakaleshwar Temple: सुबह 3 बजे से शुरू होती साधना

जानकारी के अनुसार, योगेश्वर मुनि जी प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 3 बजे अपनी तपस्या का आरंभ करते हैं। वे 54 घड़ों के अत्यंत ठंडे जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करते हुए स्वयं स्नान कर कठिन साधना में लीन रहते हैं।

Mahakaleshwar Temple

श्रद्धालुओं में आस्था और भक्ति का उफान

कड़ाके की ठंड के बावजूद उनकी यह तपस्या निरंतर जारी है, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और दूर-दराज़ से लोग दर्शन करने आ रहे हैं।

तपस्या का उद्देश्य
इस जल तपस्या का आरंभ 3 जनवरी से हुआ और यह 24 जनवरी तक चलेगी। कुल 21 दिनों के इस कठिन साधना के दौरान योगेश्वर मुनि जी सनातन धर्म, देश में शांति, सद्भाव और धर्म की विजय के लिए भगवान महाकालेश्वर से निरंतर प्रार्थना कर रहे हैं।

Mahakaleshwar Temple

धार्मिक चेतना और सनातन संस्कृति को मजबूत करना
स्थानीय लोगों का कहना है कि महाकालेश्वर महादेव मंदिर प्राचीन काल से ही आस्था का केंद्र रहा है और योगेश्वर मुनि जी की यह तपस्या क्षेत्र में धार्मिक चेतना और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का कार्य कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Prayagraj :माघ मेले में मौनी बाबा बनाएंगे 11 फीट ऊंचा रुद्राक्ष शिवलिंग, काशी-मथुरा में मंदिर निर्माण का संकल्प

Mahakaleshwar Temple: समापन और विशेष आयोजन

फिलहाल यह जल तपस्या निरंतर जारी है और 24 जनवरी को विधिवत पूर्णाहुति के साथ समाप्त होगी। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…