Bemetara Crematorium: बेमेतरा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, मुक्तिधाम से नाबालिग की अस्थियां चोरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara Crematorium

Reporter: Sanju Jain: Edit By: Mohit Jain

Bemetara Crematorium: बेमेतरा जिला मुख्यालय से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। शहर के पिकरी मुक्तिधाम में एक नाबालिग बच्ची की चिता से अस्थियां चोरी होने की सनसनीखेज घटना उजागर हुई है। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Bemetara Crematorium

सड़क हादसे में गई थी नाबालिग की जान
बीते शुक्रवार को बेमेतरा बस स्टैंड के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक नाबालिग बच्ची की मौत हो गई थी। परिजनों ने गहरे दुख के साथ पिकरी मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार किया था।

तीसरे की रस्म में हुआ खुलासा
रविवार सुबह जब परिजन तीसरे की रस्म निभाने और अस्थि संचय के लिए मुक्तिधाम पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चिता स्थल पर पूजा सामग्री बिखरी हुई थी, लेकिन बच्ची की अस्थियां पूरी तरह गायब थीं।

Bemetara Crematorium: तंत्र-मंत्र की आशंका, परिजनों का आरोप

Bemetara Crematorium

मृतका की मां और भाई युवराज यादव का कहना है कि यह सामान्य चोरी नहीं हो सकती। जिस तरीके से अस्थियां गायब की गई हैं, उससे तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास से जुड़ी किसी घिनौनी साजिश की आशंका जताई जा रही है। परिजन तत्काल सिटी कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

Bemetara Crematorium: जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। मुक्तिधाम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।

Bemetara Crematorium

इस अमानवीय घटना ने न केवल परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: