पीएम मोदी के बयान पर क्या है विपक्ष की प्रतिक्रिया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
What is the opposition's reaction to PM Modi's statement?

संविधान पर चर्चा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी ने अपना भाषण दिया। भाषण में पीएम मोदी ने संविधान के महत्व के साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात की। पीएम के भाषण को जहां बीजेपी सांसदों ने ऐतिहासिक बताया तो वहीं  विपक्ष ने पीएम मोदी के भाषण पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी।

जानते है विपक्ष के सांसदों की प्रतिक्रिया…  

वंशवाद की आलोचक पार्टी में वंशवाद की भरमार: अखिलेश यादव

सपा सांसद अखिलेश यादव ने मोदी के बयान पर कहा कि, ‘भाषण 11 जुमलों का दोहराव था। ये बहुत लंबा भाषण था। आज हमें 11 जुमलों की शपथ सुनने को मिली। वंशवाद की राजनीति की आलोचना करने वालों की पार्टी में वंशवाद की भरमार है। सच्चाई यह है कि एससी/एसटी, ओबीसी और दलितों का आरक्षण खत्म कर दिया गया है। जल्द ही एक दिन आएगा जब जाति जनगणना होगी और लोगों को उनकी आबादी के हिसाब से उनके अधिकार और सम्मान मिलेंगे’।

सरकार अडाणी के लिए चल रही: केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल ने सरकार पर सीधा प्रहार किया और पीएम मोदी के भाषण को बेदम करार दिया। उन्होंने कहा कि, ‘ये कांग्रेस के खिलाफ सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप का खेल था। कल और आज हमने उजागर किया कि, उनकी सरकार अब अडाणी के लिए चल रही है। वे संविधान की बात करते हैं लेकिन इसका इस्तेमाल एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए कर रहे हैं, एकाधिकार बना रहे हैं। जब हम संसद में संविधान पर चर्चा करते हैं, तो वे इसका कोई सम्मान नहीं करते’।

पीएम का ध्यान केवल गांधी परिवार पर: मल्लू रवि

कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, ‘भाषण के दौरान प्रधानमंत्री गांधी परिवार पर अड़े रहे। वे जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की आलोचना करते रहते हैं। उनका ध्यान केवल गांधी परिवार पर है, जिसने इस देश को स्वतंत्रता और संविधान दिलाया। हम इससे परेशान हैं’।

ऐसा भाषण पीएम के लिए उचित नहीं: प्रणीति शिंदे

कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने कहा कि, ‘पीएम का पूरा भाषण सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप का खेल था। ऐसा भाषण प्रधानमंत्री के लिए उचित नहीं है। मैं हैरान हूं कि उन्होंने एक बार भी धर्मनिरपेक्ष शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। उन्हें याद रखना चाहिए कि वह संविधान के जरिए प्रधानमंत्री बने हैं, जिसकी नींव कांग्रेस ने रखी थी’।

उन्होंने वही कहा जो चाहते थे: सौगत रॉय

टीएमसी सांसद सौगात रॉय ने कहा कि, ‘उन्होंने वंशवाद के खिलाफ बात की, लेकिन दंगों या महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों के बारे में सवालों का जवाब नहीं दिया। उनका भाषण आक्रामक था, लेकिन उन्होंने केवल वही कहा जो वे चाहते थे’।

- Advertisement -
Ad imageAd image

CPR Rescue: भोपाल पुलिस बनी ‘देवदूत’ युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जवानों ने CPR देकर बचाई जान

CPR Rescue: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप CPR

Illegal Parking Action: नागरिक अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया

Illegal Parking Action: अस्पताल के बाहर अवैध अतिक्रमण हटाया, दर्जनों वाहनों के

CPR Rescue: भोपाल पुलिस बनी ‘देवदूत’ युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जवानों ने CPR देकर बचाई जान

CPR Rescue: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप CPR

Keshav Negi: केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई, उत्तराखंड में रोष, राजनीतिक हलचल

Keshav Negi: दिल्ली होटल आग मामले में केशव नेगी पर कार्रवाई से

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा और विशेष व्यवस्थाएं

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा की व्यवस्था

Delhi INDIA Block Meeting Strategy: केंद्र के खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन ने कसी कमर, AAP और DMK ने बनाई दूरी

Delhi INDIA Block Meeting Strategy कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जुटा विपक्ष: 22 दलों

Elephant Attack: हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत, क्षेत्र में दहशत

Elephant Attack: सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Elephant Attack:

Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशियों पर प्रभाव Horoscope : वैदिक ज्योतिष