,

MCB,CG: अंतरराज्यीय चावल परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, गोयल एग्रो रईस मिल में गंभीर अनियमितताएं उजागर

Reporter: Avinash Chandra, Edit By: Mohit Jain

MCB,CG: एमसीबी जिले में प्रशासन ने अंतरराज्यीय चावल परिवहन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। गोयल एग्रो केवटी स्थित रईस मिल के भौतिक सत्यापन के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। यह कार्रवाई खरीफ फसल वर्ष 2025-26 के अंतर्गत रईस मिल के पंजीयन की जांच के दौरान की गई।

MCB,CG: भौतिक सत्यापन में मिलीं गंभीर खामियां

जांच में पाया गया कि रईस मिल के दस्तावेजों और वास्तविक भंडारण व परिवहन के आंकड़ों में भारी अंतर है। नियमों के विपरीत चावल का अंतरराज्यीय परिवहन किए जाने के संकेत मिले हैं, जिसे प्रशासन ने गंभीर मामला माना है।

MCB,CG

MCB,CG: संयुक्त टीम की कार्रवाई

यह कार्रवाई केल्हारी और भरतपुर अनुभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा की गई। टीम ने मिल परिसर का गहन निरीक्षण किया और संबंधित रिकॉर्ड जब्त कर जांच के दायरे में लिया है।

MCB,CG: ब्लैकलिस्ट की तैयारी में प्रशासन

सूत्रों के अनुसार, सामने आई अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन गोयल एग्रो रईस मिल को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी कर रहा है। मामले में उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई जल्द की जा सकती है।

MCB,CG

यह खबर भी पढ़ें: Sukma Naxal Encounter: डीआरजी जवानों को बड़ी सफलता, 12 नक्सली ढेर

MCB,CG: जांच जारी

प्रशासन का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। यदि नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित मिल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।