,

Gwalior news: साईं बाबा मंदिर में बुजुर्ग महिला की सोने की चेन चोरी

Gwalior news: साईं बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने की घटना सामने आई। महिला दर्शन करने मंदिर गई थीं, लेकिन लौटकर घर पहुँचने पर उन्हें अपनी 14 ग्राम की सोने की चेन गायब मिली।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में देखा गया कि दो महिलाएं महिला के पास आईं। एक ने शॉल डालने का बहाना किया और दूसरी ने मौके का फायदा उठाकर चेन निकाल ली।

मंदिर परिसर में हुई इस चोरी की घटना ने वहां आने वाले लोगों में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी महिलाओं की पहचान करने का प्रयास कर रही है।