,

Shaktinagar: पड़ोसियों के विवाद में महिलाओं के बीच झड़प, वीडियो वायरल

Shaktinagar: Clash between women over neighbours' dispute, video goes viral

Report- Pravin

Shaktinagar: शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी परियोजना के आवासीय परिसर में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया, जिसमें महिलाओं के साथ-साथ बच्चे भी आपस में उलझते नजर आए।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर झड़प हुई। मारपीट का यह घटनाक्रम किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

झड़प के बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर शक्तिनगर थाने पहुंचे। पुलिस ने पहले मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन जब आपसी समझौते की कोशिशें नाकाम रहीं, तो पुलिस ने आखिरकार दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर आवासीय परिसरों में आपसी विवादों और बढ़ते तनाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में न लेने की अपील की है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…