kalaPeepal news: सिख समाज ने मनाई धूमधाम से गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

सवांददाता: दिलीप महेश्वरी

kalaPeepal news: सिख समाज ने मनाई धूमधाम से गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती सिख समाज के योद्धा दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व नगर के सिख समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह विशेष दीवान सजाया गया। जिसमें ज्ञानी हेम राज सिंह द्वारा कीर्तन के द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी का कीर्तन आयोजित हुआ कार्यक्रम मै गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सिखों के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह जी ने अपने पूरे परिवार के प्राण धर्म के रक्षा के लिए निछावर कर दिए वैसे ऐसे इकलौते सरवंशदानी है। जिन्होंने अपने पिता तथा पुत्रों को धर्म की रक्षा के लिए न्योछावर किया है अरदास के बाद समाज का सामूहिक लंगर आयोजित किया गया इस अवसर पर, क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भोजराज पंवार, थाना कालापीपल उप निरीक्षक रवि भंडारी एवं अन्य समाज जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे, गुरु सिंह सभा कालापीपल प्रधान त्रिलोचन कौर गुरुदत्ता,वरिष्ठ हरविंदर सिंह पाहुजा राजेंद्र सिंह होरा,द्वारा क्षेत्रीय विधायक का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गय रात्रि में विशेष कवि दरबार का आयोजन किया जाएगा
गुरुद्वारे में हुए मुख्य आयोजन में अतिथियों द्वारा साहिबे कमाल दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया और सिख समाज के बीच कहा गया कि गुरु के सिद्धांतों को जीवन में उतारने और उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।