Isa Ahmad
REPORT- VAIBHAV SHARMA
GHAZIABAD: वेज बिरयानी दुकान से खरीदे खाने में मिला मांस का अंश
गाजियाबाद के लोनी इलाके में वेज बिरयानी में हड्डी मिलने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल बन गया है। मामला लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र का है, जहां नीलम फैक्ट्री के पास स्थित “आर वेज बिरयानी” नाम की दुकान से अनिल शर्मा ने अपने घर के लिए वेज बिरयानी पैक कराई थी। आरोप है कि घर पहुंचकर जब परिवार की महिलाओं ने बिरयानी खाना शुरू किया, तो उसमें हड्डियां निकलीं, जिससे परिवार में नाराजगी फैल गई।
दुकान पहुंचने पर विक्रेता ने मानी गलती, पुलिस से की गई शिकायत
पीड़ित का कहना है कि वेज बिरयानी में हड्डी मिलने के बाद वह थैली लेकर दोबारा दुकान पर पहुंचा, जहां विक्रेता राशिद ने अपनी गलती स्वीकार की। मामले को गंभीर मानते हुए पीड़ित और उसके परिजनों ने स्थानीय पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित द्वारा पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया है, जो सामने आया है। बताया जा रहा है कि इलाके में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है और खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।





