,

Agra: फतेहपुर सीकरी में फर्जी गाइड ने पर्यटकों से की ठगी, पुलिस ने की कार्रवाई

Agra

Report By: Farhan Khan,Edit By: Priyanshi Soni

Agra: आगरा के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फतेहपुर सीकरी में महाराष्ट्र के मुंबई से आई एक महिला पर्यटक और उसके परिवार के साथ फर्जी गाइड ने धोखाधड़ी की। गाइड ने टिकट, फीस और धार्मिक चढ़ावे के नाम पर हजारों रुपये वसूले।

Agra: महिला पर्यटक की शिकायत पर हुई कार्रवाई

पीड़ित महिला ने बताया कि गाइड ने प्रति टिकट 300 रुपये की दर से 900 रुपये गाइड फीस वसूली। इसके अलावा दरगाह में चादर चढ़ाने के नाम पर 5100 रुपये जबरन दिलाए गए और अन्य खर्चों के नाम पर अतिरिक्त पैसे भी ऐंठे गए। जब महिला ने सवाल उठाया, तो गाइड ने इसे “नियम” बताकर भ्रमित किया।

पुलिस की तत्परता और राहत

महिला ने साहस दिखाते हुए पुलिस से शिकायत की। सूचना मिलते ही फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस ने तुरंत जांच की और फर्जी गाइड द्वारा वसूले गए पैसे वापस कराए। पर्यटक परिवार को राहत मिली।

पर्यटकों के लिए चेतावनी

स्थानीय लोग और पर्यटक प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि ऐसे फर्जी गाइड पर समय रहते कार्रवाई हो। पुलिस ने पर्यटकों से कहा है कि केवल अधिकृत गाइड का ही उपयोग करें और किसी भी अवैध वसूली की स्थिति में तुरंत शिकायत करें।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच…

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से हिंदी…

Aaj ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. सूरजपुर मां-बेटी मर्डर-रेप…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच…

Chanakya Niti: सफलता चाहिए तो इन 5 बातों को जीवन में जरूर अपनाएं, हर कदम पर मिलेगा फायदा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…