,

Chhatarpur: बिजली बिल बकायादारों पर सख्ती, बड़ामलहरा में कुर्की की चेतावनी, 31 दिसंबर तक समाधान योजना का मौका

Chhatarpur

Report By: Boby Ali, Edit By: Priyanshi Soni

Chhatarpur: बड़ामलहरा विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत बिजली बिल बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। विद्युत विभाग के अनुसार क्षेत्र के करीब 9 हजार उपभोक्ताओं पर कुल दो करोड़ 42 लाख रुपये से अधिक की बिजली बिल राशि बकाया है। समय पर भुगतान नहीं करने पर इन उपभोक्ताओं के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

Chhatarpur: 31 दिसंबर तक समाधान योजना, सरचार्ज से मिलेगी राहत

बड़ामलहरा विद्युत वितरण केंद्र में पदस्थ सहायक अभियंता बी पी सिंह ने बताया कि शासन द्वारा बकाया बिजली बिलों के निपटारे के लिए 31 दिसंबर तक समाधान योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत बकायादार उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत सरचार्ज से मुक्ति दी जा रही है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिल सकती है।

समय पर भुगतान नहीं किया तो होगी कुर्की

विद्युत विभाग ने साफ किया है कि 31 दिसंबर के बाद जिन उपभोक्ताओं द्वारा बकाया राशि जमा नहीं की जाएगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समाधान योजना का लाभ उठाकर समय रहते अपने बकाया बिजली बिल जमा कर दें, ताकि किसी तरह की कठोर कार्रवाई से बचा जा सके।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच…

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से हिंदी…

Aaj ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. सूरजपुर मां-बेटी मर्डर-रेप…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच…

Chanakya Niti: सफलता चाहिए तो इन 5 बातों को जीवन में जरूर अपनाएं, हर कदम पर मिलेगा फायदा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…