,

Madhya Padesh: ओंकारेश्वर में उमड़ी आस्था की भीड़, 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए ज्योतिर्लिंग दर्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Omkareshwar

Report By: Lalit Dubey, Edit By: Priyanshi Soni

Omkareshwar: अंग्रेजी नववर्ष के अंतिम दिनों में मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ओंकार पर्वत पर स्थित ओंकारेश्वर–ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग, मां नर्मदा के दर्शन और परिक्रमा के लिए प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

Omkareshwar: सुबह से रात तक भक्तों का तांता

रविवार और सोमवार को सुबह 5 बजे से ही मंदिर परिसर और घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पवित्र मां नर्मदा में स्नान के बाद रविवार को 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के पूजन-दर्शन किए। भक्त परिवार सहित बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

घाटों से मंदिर रैंप तक भीड़ ही भीड़

श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते कोटितीर्थ घाट से लेकर मंदिर तक बने पर्यटन विभाग के रैंप पर हर ओर लोगों की भीड़ नजर आई। नए साल के मौके पर आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

पार्किंग और यातायात बनी चुनौती

ओंकारेश्वर में बढ़ती भीड़ के कारण पार्किंग की समस्या गंभीर होती जा रही है। टेंपो और नाव संचालन को लेकर प्रशासन के सामने व्यवस्थाएं संभालना चुनौती बना हुआ है।

प्रशासन सतर्क, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

खंडवा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 24 दिसंबर से ओंकारेश्वर में अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की