,

युवती के पीछे पड़ा नाग, 5 साल में 10 बार काट चुका है, चौंका देगी वजह

बुन्देलखण्ड के महोबा जिले से एक अजीब खबर सामने आई है, दरअसल एक नाग एक लड़की के पीछे हाथ धोकर पड़ गया है। नाग पिछले 5 सालों में लड़की को कई बार काट चुका है। पहली बार नाग ने लड़की को 2019 में काटा था, जब लड़की की उम्र मात्र 19 साल थी। पिछले पांच सालों में नाग ने लड़की को कई दफा काटा, जिससे परेशान होकर लड़की के परिजन हर नीम हकीम के पास जाकर झांड़ फूक का सहारा ले रहे है लेकिन नाग मानने को तैयार नहीं और लड़की के जान का दुश्मन बन गया है।

5 साल में 10 बार डस चुका है नाग

मामला चरखारी तहसील क्षेत्र के पंचमपुरा गाँव का है जहां के रहने वाले दलपत अहिरवार की 19 वर्षीय पुत्री रोशनी वर्ष 2019 में अपने खेत में काम कर रही। तभी जहरीले काले नाग की पूंछ पर उसका पैर पड़ गया, फिर क्या था। उसी समय जहरीले नाग ने रोशनी को अपना शिकार बना लिया, परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद उसकी जान तो बच गई लेकिन बौना काला नाग उसकी जान के पीछे हाथ धोकर पड़ गया,

अस्पताल में इलाज के दौरान भी नाग ने काटा
घर वालों का कहना है कि जहरीला काला नागए युवती के पीछे ऐसा पड़ा कि मानो जैसे कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका के प्यार में पागल होण् युवती कहीं भी जाती है तो ये काला नाग उसके पीछे पड़ा रहता और परिजनों की माने तो रोशनी को इस रहस्यमयी बौना नाग ने एक नहीं दो नहीं बल्कि तकरीबन 11 बार अपना शिकार बनाया है। रोशनी के पिता दलपत ने कहा कि जहरीले नाग ने अस्पताल में इलाज के दौरान भी नाग ने काटा था।

पूर्व में युवक को भी 9 बार साप के काटने का आया था मामला

कुछ माह पहले यूपी से भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक युवक को सपना आया था कि एक नाग उसे 9 बार काटेगा 9 बार युवक की मौत हो जाएगी। 4-5 बार युवक को साप ने काटा भी उसने हॉस्पिटल में इलाज भी कराया। लेकिन जब कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच कमेटी बनाई। जब जांच कमेटी ने रिपोर्ट पेश की तो सच्चाई सामने निकल के आई। दरअसल युवक को फोबिया था और उसे ऐसा लगता था कि उसे साप काट रहा है, लेकिन वहीं रिपोर्ट ने हॉस्पिटल वालों को भी दोषी ठहराया क्योंकि जितनी बार युवक हॉस्पिटल गया और बोला साप ने काट लिया है तो डॉक्टर ने झट से उसका इलाज कर दिया। फिलहाल युवती के मामले में क्या सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…