,

Chhatarpur news: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ रिश्ता, दस दिन में विवादों में उलझा निकाह

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: बॉबी अली

Chhatarpur news: छतरपुर जिले के अलीपुर निवासी 23 वर्षीय ताहिर अली का निकाह महज दस दिनों में ही गंभीर विवादों का कारण बन गया है। ताहिर का निकाह 9 दिसंबर 2025 को नौगांव निवासी रुबीना से मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ था। रुबीना दिल्ली में निजी नौकरी करती हैं, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद रिश्ते में तनाव सामने आ गया।

ताहिर अली के अनुसार, उसकी और रुबीना की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। ऑनलाइन बातचीत धीरे-धीरे नजदीकी में बदली और फिर दोनों ने निकाह का फैसला किया। ताहिर का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि रुबीना की पहले दो शादियां हो चुकी हैं और पहले पति से एक बच्ची भी है। ताहिर की उम्र 23 वर्ष है, जबकि रुबीना की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है।

ताहिर ने आरोप लगाया कि निकाह से पहले रुबीना के पिता शहजाद द्वारा उस पर दबाव बनाया गया। उसे धमकी दी गई कि यदि शादी नहीं की गई तो उसके खिलाफ झूठा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया जाएगा। ताहिर का कहना है कि इसी दबाव में उससे जबरन निकाह कराया गया।

सड़क हादसे के बाद बढ़ा विवाद

मामला उस समय और गंभीर हो गया जब ताहिर दिल्ली से लौटते समय हरपालपुर के रास्ते अलीपुर टीला रोड पर सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में ताहिर अली, समद और अरबाज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ताहिर ने इस हादसे को सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार किया है। उसका आरोप है कि यह एक सुनियोजित साजिश थी। ताहिर के अनुसार, उसके ससुर शहजाद द्वारा मोटरसाइकिल सवारों से उसकी कार की रेकी कराई गई और ओवरटेक के जरिए वाहन को अनियंत्रित कराया गया, जिससे कार पेड़ से टकरा गई।

अब यह रिश्ता स्वीकार नहीं

अस्पताल में भर्ती ताहिर अली का कहना है कि उससे जबरदस्ती शादी कराई गई और वह अब इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करता। फिलहाल यह मामला आरोप और प्रत्यारोप तक सीमित है। पुलिस और प्रशासन की ओर से अभी तक इस पूरे प्रकरण पर कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई सामने नहीं आई है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की