,

खांसी का इलाज कराने गई महिला की इंजेक्शन लगते ही मौत

A woman who went to get a cough treatment died after receiving an injection.

REPORT- SURESH BHATI

गलत इंजेक्शन का आरोप

बुलंदशहर। नगर पालिका के सामने स्थित एन.के. गोयल क्लिनिक में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खांसी की शिकायत लेकर इलाज कराने पहुंची एक महिला की इंजेक्शन लगते ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 52 वर्षीय अनोखी उर्फ सुक्की के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार अनोखी उर्फ सुक्की को खांसी की समस्या थी, जिस पर वह एन.के. गोयल क्लिनिक पहुंची थीं। आरोप है कि क्लिनिक में मौजूद कम्पाउंडर ने महिला को इंजेक्शन लगाया, जिसके तुरंत बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इंजेक्शन लगते ही महिला के मुंह से झाग निकलने लगे और कुछ ही मिनटों में उन्होंने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत की खबर फैलते ही क्लिनिक के बाहर परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए परिजनों ने क्लिनिक स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, क्लिनिक में इलाज की प्रक्रिया और इंजेक्शन से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में निजी क्लिनिकों में इलाज को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…