,

दिल्लीः कारोबारी की गोली मारकर हत्या, आप ने केन्द्र सरकार को घेरा

शनिवार तड़के सुबह देश की राजधानी दिल्ली में धुंआधार गोलियां चली, जिसमें एक कारोबारी की मौत हो गई। बदमाशों ने कारोबारी को ही टारगेट कर गोली चलाई। हत्याकांड के बाद दिल्ली में राजनीति गर्मा गई है। हत्याकांड को लेकर दिल्ली सरकार ने केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। आम आदमी पार्टी ने एक्स के जरिए केेन्द्र सरकार को आड़ेहाथों लिया है।

दिल्ली सरकार ने केन्द्र सरकार पर साधा निशाना
शनिवार सुबह दिल्ली के थाना फर्श इलाके में सुबह सैर पर गए कारोबारी सुनील जैन की दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशा बाइक में सवार होकर आए और 7-8 गोलियां चलाई, जिससे कारोबारी सुनील जैन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए है। घटना के बाद दिल्ली सरकार ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

सैर के बाद घर लौट रहे थे कारोबारी
बदमाशों ने सुनील जैन पर उस वक्त फायरिंग की जब वह फर्श बाजार के यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह सैर के बाद घर लौट रहे थे। मृत कारोबारी कृष्णा नगर में रहते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास एक शख्स को गोली मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील जैन को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज के एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा है शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ़ लोग दहशत की ज़िंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की क़ानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…