,

Gold Price Today: सोना ₹1.32 लाख पर फिसला, चांदी के भाव भी लुढ़के

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gold Price Today

Gold Price Today: सोना-चांदी के दाम में आज यानी 16 दिसंबर को गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम सोने की कीमत 1,113 रुपए घटकर 1,32,136 रुपए पर आ गई है। इससे पहले इसका भाव 1,33,249 रुपए था।

चांदी के दाम में भी गिरावट

वहीं चांदी की कीमत में भी कमी देखने को मिली है। 1 किलो चांदी का भाव 1,446 रुपए घटकर 1,91,971 रुपए प्रति किलो हो गया है। इससे पहले चांदी 1,93,417 रुपए प्रति किलो बिक रही थी।

Gold Price Today: अलग-अलग शहरों में अलग क्यों होते हैं सोने के रेट?

22 Carat Gold Price Today: फिर बदले सोने चांदी के रेट, जानिए आज क्या है  आपके शहर का ताजा भाव - 22 carat gold price today 20 april 2025-mobile

IBJA द्वारा जारी सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के रेट अलग नजर आते हैं।
IBJA के रेट का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत तय करने के लिए करता है, वहीं कई बैंक इन्हीं दरों के आधार पर गोल्ड लोन की दरें तय करते हैं।

इस साल अब तक सोना-चांदी कितनी महंगी हुई?

इस साल अब तक सोने की कीमत में कुल 55,974 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए था, जो अब बढ़कर 1,32,136 रुपए हो गया है।

वहीं चांदी भी इस दौरान 1,05,954 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को 1 किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,91,971 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

यह खबर भी पढ़ें: Vijay Diwas 1971 History: जब 13 दिनों में घुटनों पर आ गया पाकिस्तान,और हुआ बांग्लादेश का जन्म

BORDER-2: का टीजर रिलीज, फिर दिखेगी भारतीय सेना के शौर्य की कहानी

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का जरूर रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) में होता है, जिससे सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है।

2. कीमत जरूर क्रॉस-चेक करें
सोना खरीदते समय उसके वजन और उस दिन के रेट को IBJA जैसी भरोसेमंद वेबसाइट से जरूर मिलान करें। ध्यान रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम अलग-अलग होते हैं।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता