दिल्ली हत्याकांडः बेटे ने ही की मां, बाप और बहन की हत्या

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

दिल्ली के साउथ नेब सराय इलाके में सेवानिवृत्त फौजी व उनकी पत्नी तथा बेटी की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। दरअसल, हत्याकांड का मास्टर माइंड कोई और नहीं बल्कि बेटा ही था। बता दें कि घटना के वक्त बेटा घर पर मौजूद नहीं था और बेटे ने ही पुलिस को सूचना दी थी कि उनके मा, पिता और बहन की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने जब छानबीन की तो सच्चाई सामने आ गई। फिलहाल पुलिस ने कातिल बेटे को हिरासत में ले लिया है।

पिता के डांटने व रोकटोक से परेशान था अर्जुन
दक्षिण दिल्ली के देवली गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बेटे अर्जुन 20 ने सेना से सेवानिवृत्त पिता राजेश कुमार 51, मां कोमल 46 और बहन कविता 23 की बुधवार सुबह नृशंस हत्या कर दी। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान के अनुसार, मूलरूप से महेंद्रगढ़ के खेड़ी गांव निवासी पिता के सरेआम पीटने, डांटने व रोकटोक से अर्जुन परेशान था। साथ ही मां व बहन भी उसके पीछे पड़ी रहती थीं। आरोपी अकेला रहना चाहता था। पुलिस उसे साइको किस्म का युवक बता रही है। उसने पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश एक सप्ताह पहले ही रच ली थी। सुबह अर्जुन ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी कि राजेश पहली मंजिल और कोमल व कविता भूतल पर मृत पड़ी हुईं हैं। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि सैर से लौटने पर उसने करीब 5.30 बजे शवों को देखा। पूरे दिन की जांच के बाद पुलिस ने शाम को अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शुरुआत से ही बेटे पर संदेह था। दोमंजिला घर में राजेश 15 वर्षों से रह रहे थे। पुलिस आज अर्जुन को कोर्ट में पेश करेगी।

अर्जुन के चाल-चलन से पुलिस को हुआ शक
बुधवार को ही माता.पिता की 27वीं सालगिरह थी। डीयू से स्नातक कर रहे अर्जुन ने पिता के फौज वाले चाकू से तीनों का गला रेत दिया। इसके बाद वह पुलिस व स्थानीय लोगों को गुमराह करने के लिए जिम चला गया। जिम से लौटने के बाद पड़ोसियों को सूचना दी। दक्षिण जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, घर से चोरी व लूटपाट के सबूत न मिलने और अर्जुन के चाल.चलन को देखते हुए दिनभर की जांच के बाद शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया।

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार