Sagar: मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने विकास की सौगातों से भर दिया सागर: गोविंद सिंह राजपूत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
sagar govind singh rajpoot

Sagar: मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने विकास की सौगातों से भर दिया सागर: गोविंद सिंह राजपूतसागर दिनांक 09 दिसम्बर 2025: खजुराहो में दो दिवसीय डाॅ. मोहन यादव के प्रवास के दौरान मंत्री मंडल की कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये जिसमें बुंदेलखंड के लिए यह एक स्वर्णमिक दिवस रहा जब सागर के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगातें देकर सागर के विकास की नई ईवारत लिखी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि डाॅ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड एवं सागर के लिए हजारों करोड़ की सौगातें दी हैं जिससे सागर विकास के नये आयामों को छूयेगा। यहां के युवाओं को रोजगार से जोड़कर विकास की नई कहानी लिखी जायेगी तो वहीं पर्यटन के क्षेत्र में नया इतिहास रचने की घोषणा हो चुकी है। श्री राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने सागर में 608.93 हेक्टेयर भूमि पर 25 हजार करोड़ की लागत से नया उद्योग क्षेत्र स्थापित किया जायेगा जिसमें कई उद्योग होंगे जिससे 30 हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओर नौरादेही अभ्यारण में जुलाई माह में मुख्यमंत्री 4 चीता लेकर आयेंगे जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। श्री राजपूत ने कहा कि इसके साथ ही सागर से दमोह रोड फोर लाईन करने की घोषणा की है। यह रोड अब तक टू लाईन था अब यह रोड फोर लाईन होने से आवागमन में सुलभता होगी। श्री राजपूत ने कहा कि डाॅ. मोहन यादव ने छतरपुर तथा दमोह में नये मेडिकल काॅलेज के लिए नये पदों का श्रृजन किया गया है। इसके साथ ही बीना के लिए सौ बिस्तरीय अस्पताल की घोषणा की गई है। इन घोषणाओं से सागर का विकास और ऊंचाईयों तक पहुंचेगा। मंत्री श्री राजपूत ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सागर तथा बुंदेलखंड के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव द्वारा दी गई यह सौगातें विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगी।

Sagar 25 हजार करोड़ से विकसित होगा नया औद्यौगिक क्षेत्र


उद्योगों के लिए भी सागर को विशेष पैकेज प्रदान किया गया है। जिसके तहत रिछोड़ा के पास 25 हजार करोड़ की लागत से नया औद्यौगिक क्षेत्र विकसित किया जायेगा जिसमें लगभग 30 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है। मसवासी ग्रंट औद्योगिक क्षेत्र हेतु स्वीकृत विशेष औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज में भूमि टोकन शुल्क मात्र एक रुपये प्रति वर्गमीटर, किराया और रजिस्ट्रेशन शुल्क में पूर्ण छूट एवं बिजली दरों में रियायत शामिल है।

जुलाई माह में आयेंगे नौरादेही में 4 चीता


मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जब प्रधानमंत्री कूनो में चीता लेकर आये थे तो पूरे देश को बड़ी खुशी हुई थी और अब बुंदेलखंड में पहली बार मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव जुलाई माह में नौरादेही अभ्यारण में 4 चीता लेकर आयेंगे यह हमारे लिए गर्व की बात है। इससे हमारे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में भी सागर जिले को बड़ी उपलब्धि मिली है। नौरादेही अभयारण्य को प्रदेश के तीसरे चीता आवास के रूप में विकसित करने की सैद्धांतिक सहमति दी गई है। इससे क्षेत्र में पर्यावरणीय संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की सकारात्मक पहल है।

सागर-दमोह 4-लेन मार्ग निर्माण को 2059 करोड़ की मंजूरी


मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि केबिनेट बैठक में सागर-दमोह मार्ग को 4-लेन मय पेव्हड शोल्डर के साथ विकसित करने के लिए 2059.85 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। 76.680 किमी लंबे इस मार्ग का निर्माण हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के अंतर्गत किया जाएगा। परियोजना में 13 अंडरपास, 3 फ्लाईओवर, 9 मिडियन, 1 आरओबी तथा 13 पुल-पुलिया निर्माण का प्रावधान है। भूमि अर्जन और अन्य कार्यों पर 323.41 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इससे सागर दमोह भोपाल जबलपुर जाने वालों के लिए आवागमन सुलभ होगा।

बीना में 100 बिस्तर तक बढ़ाई जाएंगी स्वास्थ्य सेवाएँ, पद सृजन को मंजूरी
स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए बीना सिविल अस्पताल की क्षमता 50 से 100 बिस्तर तक बढ़ाने और नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है। इससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होने की उम्मीद है।

उक्त निर्णयों से स्पष्ट है कि सागर जिले के लिए यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण रही। सड़क विकास से यात्रा सुगम होगी, नए चीता आवास से पर्यटन व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, औद्योगिक पैकेज से निवेश बढ़ेगा और स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा। खजुराहो में डाॅ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड के विकास की नई ईवारत लिखी जिसमें समस्त बुंदलेखंड को विकसित करने के लिए हजारों करोड़ की सौगातें दी गईं इससे बुंदेलखंड का हर क्षेत्र विकास कार्यों से जुड़ेगा। पूर्व मंत्री रहली विधायक गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को रहली तथा सागर क्षेत्र के लिए दी गई विकास कार्यों की सौैगात के लिए आभार व्यक्त किया। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि यह निर्णय विकास की नई कहानी लिखेंगे उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को नये विकास कार्यों की शुभकामनायें दीं।

ये भी पढ़िए: Bhopal: प्रदेश की इंडस्ट्रियल ग्रोथ रेट देश में सर्वाधिक, रोजगार के अवसर और उद्योगों के विकास पर जोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: भोपाल के स्नूकर क्लब

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: भोपाल के स्नूकर क्लब

Horoscope: 23-02-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन.. Horoscooe: मेष राशि

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई