महाकाल मंदिर में भारी फूल मालाओं पर रोक, 1 जनवरी 2026 से लागू होगा नया नियम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उज्जैन: स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल को अर्पित की जाने वाली भारी-भरकम फूल मालाओं पर अब पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर प्रशासन ने यह फैसला शिवलिंग के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लिया है। मंदिर प्रशासक के आदेश के अनुसार 1 जनवरी 2026 से 10 किलो से अधिक वजनी ‘अजगर माला’ और बड़ी मुण्डमाल भगवान को चढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मंदिर समिति ने इस संबंध में पहले से ही मंदिर परिसर में लगातार उद्घोषणा शुरू कर दी है, ताकि श्रद्धालुओं को नए नियम की जानकारी समय रहते मिल सके। इसके साथ ही मंदिर परिसर और आसपास फूल-प्रसाद की दुकानों को भी निर्देश दे दिए गए हैं कि वे भारी और बड़ी मालाओं का निर्माण और विक्रय न करें।

अब तक श्रद्धालु 500 से लेकर 2100 रुपए तक की कीमत वाली इन भारी अजगर मालाओं को खरीदकर भगवान महाकाल को अर्पित करते थे। यह मालाएं 10 से 15 किलो तक वजन की होती थीं, जिन्हें पुजारी के माध्यम से शिवलिंग पर चढ़ाया जाता था। लेकिन विशेषज्ञों की सलाह के बाद यह निर्णय लिया गया है कि भारी मालाओं से शिवलिंग को नुकसान पहुंच रहा है।

नया नियम लागू होने के बाद मंदिर के सभी प्रमुख द्वारों पर तैनात सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं की पूजन सामग्री की जांच करेंगे। यदि कोई भक्त भारी फूल माला लेकर पहुंचेगा तो उसे प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया जाएगा और वह माला अलग रखवा दी जाएगी।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की टीम ने महाकाल ज्योतिर्लिंग के क्षरण की जांच की थी। जांच में यह सामने आया कि अत्यधिक वजन वाली मालाएं और अत्यधिक जलाभिषेक से शिवलिंग की प्राकृतिक संरचना को नुकसान हो रहा है। इसी आधार पर विशेषज्ञों ने हल्की माला और सीमित मात्रा में फूल अर्पित करने की सिफारिश की थी।

मंदिर समिति का कहना है कि यह फैसला आस्था के विरुद्ध नहीं, बल्कि भगवान महाकाल के ज्योतिर्लिंग की दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए लिया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी सुरक्षित रूप से दर्शन कर सकें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. चैत्र नवरात्रि आज से

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने