,

अमेरिका में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान कार से टकराया प्लेन, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेरिट आइलैंड के पास हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग कर रहा एक छोटा विमान सीधे एक कार से टकरा गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उड़ान के दौरान दोनों इंजनों की पावर हुई फेल

हादसे का शिकार हुआ विमान बीचक्राफ्ट 55 मॉडल का था, जिसे 27 वर्षीय पायलट उड़ा रहा था। उड़ान के दौरान अचानक दोनों इंजनों की पावर खत्म होने लगी, जिसके बाद पायलट ने मजबूरी में हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया।

टोयोटा कैमरी से टकराया विमान, महिला घायल

हाईवे पर पहले से ट्रैफिक मौजूद था, इसी दौरान विमान 2023 मॉडल की टोयोटा कैमरी कार से टकरा गया। कार चला रही 57 वर्षीय महिला को हल्की चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमान में सवार पायलट और उसका दोस्त सुरक्षित हैं।

कई घंटों तक बंद रहा हाईवे

टक्कर के बाद हाईवे पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं और हाईवे की उस लेन को पूरी तरह बंद कर दिया गया। कई घंटों तक रास्ता बंद रहा, जिसे अगली सुबह करीब 9 बजे दोबारा खोला गया।

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…