,

हरियाणा की 10 बड़ी खबरें: 10 दिसंबर 2025

हरियाणा की 10 बड़ी खबरें: 10 दिसंबर 2025

1) पुनीत ने ऑस्ट्रेलिया में दो स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान
करनाल के पुनीत ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित विश्व बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। पुनीत अब प्रो कार्ड बॉडी बिल्डर का खिताब हासिल करना चाहते हैं। उनकी इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

2) हरियाणा के विधायक आज दिल्ली जाएंगे
हरियाणा के सभी विधायक आज दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वे संसद भवन की कार्यवाही देखेंगे। मुख्यमंत्री अपनी पूरी कैबिनेट के साथ जाएंगे और नए व पुराने संसद भवन का भी अवलोकन करेंगे।

3) सोनीपत में चोरी, शादी में गया परिवार बना निशाना
सोनीपत में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार शादी में गया हुआ था, उसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है

4) कनाडा जाने के नाम पर 35 लाख की ठगी
पंचकूला में युवक से कनाडा स्थायी निवास दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी की गई। एक ही परिवार के तीन लोगों ने फर्जी दस्तावेज देकर पीड़ित को गुमराह किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

5) हरियाणा के छह जिलों में शीतलहर का अलर्ट
प्रदेश के छह जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान से सटे इलाकों में ठंड और बढ़ेगी, साथ ही हल्की धुंध पड़ने की संभावना है। 12 दिसंबर से मौसम में बदलाव आने के संकेत हैं।

6) फरीदाबाद में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला
फरीदाबाद में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी महिला के पड़ोस में ही रहता था। देर से प्राथमिकी दर्ज करने पर दो लोगों को नोटिस जारी किया गया है।

7) यमुनानगर में सड़क हादसे में युवक की मौत
यमुनानगर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मुजफ्फरनगर निवासी युवक की मौत हो गई। युवक अपने भाई के साथ मामा के घर आया हुआ था।

8) गुरुग्राम में युवती की हत्या का खुलासा
गुरुग्राम में युवती के अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संबंध बनाने से मना करने पर बॉयफ्रेंड ने युवती की हत्या कर दी और गड्ढा खोदकर लाश छिपा दी।

9) चंडीगढ़ में अब केवल 200 जगहों पर ही कुत्तों को खाना मिलेगा
नगर निगम ने चंडीगढ़ के हर सेक्टर में कुत्तों को खाना खिलाने के लिए तय स्थान निर्धारित किए हैं। कुल 200 स्थानों को ही अधिकृत किया गया है। सात दिन में लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं।

10) हड़ताली डॉक्टरों की सैलरी रोकेगी सरकार
हरियाणा में हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों की सैलरी रोकने का फैसला सरकार ने लिया है। साथ ही आवश्यक सेवा कानून भी लागू कर दिया गया है। मंत्री आरती राव ने कहा कि हड़ताल का आम जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…