सरगुजा : खरसुरा पुलिया से नीचे गिरा ट्रैक्टर, 2 गंभीर घायल, 35 लोग थे सवार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
सरगुजा : खरसुरा पुलिया से नीचे गिरा ट्रैक्टर, 2 गंभीर घायल, 35 लोग थे सवार

Reporter: Dinesh Gupta, Edit By: Mohit Jain

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ग्राम खरसुरा पुलिया से एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, जिसमें सवार लगभग 35 लोग हादसे का शिकार हो गए।

हादसे में ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दबने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाकी यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे सभी लोग

जानकारी के अनुसार, सभी लोग किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर से सफर कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

डायल 112 और पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएससी उदयपुर में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली रफ्तार, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन

Mumbai Ahmedabad Bullet Train देश की बहुप्रतीक्षित मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को

Delhi Police Commissioner : अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलचा की ली जगह

Delhi Police Commissioner : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार

jaruvakheda theft case: जरुआखेड़ा में चोरी की वारदातों से दहशत, आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना

रिपोर्टर-आदर्श दुबे jaruvakheda theft case सागर जिले के जरुआखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात

UP Police Encounter: फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर

UP Police Encounter उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines: कांवड़ यात्रा में अनुशासन रखें, हुड़दंग से बचें: सीएम योगी

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

World’s Richest Temple: दुनिया का सबसे अमीर मंदिर: करोड़ों का चढ़ावा, दानदाताओं को मिलते हैं सोने-चांदी के सिक्के

World's Richest Temple आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया

India First Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पटरियों पर दौड़ी

India First Hydrogen Train भारतीय रेलवे ने हरित परिवहन की दिशा में