,

कर्नाटक: कारवार जिला जेल में हंगामा, दो अंडर-ट्रायल कैदियों ने जेलर और पुलिसकर्मियों पर किया हमला

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

कर्नाटक: उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार जिला कारागार में शुक्रवार को बड़ी घटना सामने आई, जहां दो अंडर-ट्रायल कैदियों ने अचानक उग्र होकर जेल स्टाफ पर हमला कर दिया। घटना में जेलर कलप्पा गस्ती सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

कैदी बने हमले के आरोपी
हमले में शामिल कैदियों की पहचान कौशिक निहाल और मुहम्मद अब्दुल फैयान के रूप में हुई है। दोनों मंगलुरु के कुख्यात अपराधी बताए जा रहे हैं, जो डकैती समेत कई गंभीर मामलों में वांछित रहे हैं। भीड़भाड़ कम करने के लिए इन्हें पहले मंगलुरु जेल से कारवार शिफ्ट किया गया था।

सख्त निगरानी के चलते भड़के कैदी
जेल सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में प्रशासन ने कारागार में सुरक्षा उपायों को बढ़ाया था। जेल परिसर में नशीले पदार्थों की सप्लाई पर पूरी तरह रोक लगाई गई थी और नियमित तलाशी अभियान तेज कर दिए गए थे। बताया जा रहा है कि इसी कड़े रुख को लेकर दोनों कैदी नाराज़ थे। जब जेलर कलप्पा गस्ती ने नियमों में ढील देने से स्पष्ट इनकार किया, तो दोनों कैदी आक्रामक हो गए और ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों पर हमला बोल दिया। झड़प के दौरान कैदियों ने स्टाफ की वर्दी तक फाड़ दी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। फिलहाल जेल परिसर में हालात सामान्य हैं, लेकिन सुरक्षा और निगरानी और अधिक कड़ी कर दी गई है। जेल प्रशासन का कहना है कि दोनों कैदियों के खिलाफ अब नई आपराधिक धाराओं में भी मामला दर्ज किया जाएगा।

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और

Chhindwara SNCU Fire : छिंदवाड़ा SNCU हादसा: बच्ची की मौत पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, परिजन को 4 लाख की सहायता

Chhindwara SNCU Fire : भोपाल/छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर

Lakhanpur Hostel: लखनपुर प्री-मैट्रिक छात्रावास में बच्चों से कराया निर्माण कार्य, तस्वीरें सामने आने के बाद उठे सवाल

Lakhanpur Hostel: लखनपुर के प्री-मैट्रिक छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों से निर्माण

Ubka Dam Water Leakage: बलरामपुर में उबका बांध से लगातार पानी का रिसाव, ग्रामीणों में दहशत; 100 एकड़ फसल पर खतरा

Ubka Dam Water Leakage: बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर विकासखंड के नीलकंठपुर गांव