,

Stocks to Buy: बिरलासॉफ्ट और वोडाफोन आइडिया सहित कई शेयरों में दिखी तेज़ी, निवेशकों की हो सकती है कमाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
Stocks to Buy: बिरलासॉफ्ट और वोडाफोन आइडिया सहित कई शेयरों में दिखी तेज़ी, निवेशकों की हो सकती है कमाई

बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ। सेंसेक्स 31.46 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 85,106.81 पर और निफ्टी 46.20 अंक की गिरावट के साथ 25,986 पर बंद रहा। आईटी और वित्तीय शेयरों ने बाजार को थामे रखा। निफ्टी आईटी 0.74 प्रतिशत, निफ्टी बैंक 0.13 प्रतिशत और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 0.23 प्रतिशत की बढ़त पर रहा। फार्मा, मीडिया और सर्विसेज सूचकांक भी हरे निशान में बंद हुए, जबकि ऑटो, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी लाल निशान में रहे। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में लार्जकैप की तुलना में अधिक गिरावट दर्ज हुई।

stock market prediction

किन शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी

कई प्रमुख शेयरों में आज जोरदार खरीदारी देखने को मिली। बिरलासॉफ्ट, डीओएमएस इंडस्ट्रीज, वोडाफोन आइडिया, सोनाटा सॉफ्टवेयर, त्रिवेणी टरबाइन, बॉम्बे बर्मा और सैफायर फूड्स ने मजबूती दिखाई। इनमें से 85 से ज्यादा शेयरों ने अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर को पार किया, जो इन शेयरों में तेजी का स्पष्ट संकेत है। सेंसेक्स पैक में टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक और कोटक महिंद्रा गेनर्स रहे।

क्यों टूटा बाजार और किन शेयरों में आई गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपये की ऐतिहासिक गिरावट ने बाजार पर दबाव बनाया। विदेशी निवेशकों ने मुनाफा वसूली की, क्योंकि रुपये की कमजोरी से उनके रिटर्न पर असर पड़ा है। रुपया 90 के स्तर के नीचे फिसल चुका है, जिससे बाजार में बेचाव की स्थिति बनी रही। जिन शेयरों में मंदी के संकेत दिखे, उनमें इंडियन बैंक, वॉकहार्ट, एंजेल वन, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, हडको, ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स और पीएनबी शामिल रहे। इन शेयरों में गिरावट का रुझान दिखा है।

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के