,

धार: खलघाट टोल गेट पर किसानों का महाकुंभ शुरू, मुंबई–आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात डायवर्ट

रिपोर्ट: उपेंद्र कुमावत

धार: जिले के मुंबई–आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खलघाट टोल गेट पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर बुलाए गए किसान महाकुंभ की शुरुआत हो गई, जिसमें धार, बड़वानी, खरगोन और बड़वानी के सैकड़ों किसानों का जमावड़ा लग गया। किसानों के महाकुंभ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं तथा बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है, वहीं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजमार्ग पर मार्ग डायवर्ट किया गया है। किसानों की मुख्य मांगों में मक्का, सोयाबीन और कपास की सरकारी खरीदी पूर्व निर्धारित योजना अनुसार किए जाने, सभी किसानों को ऋणमुक्त करने व MSP की कानूनी गारंटी लागू करने, आदि गुरु शंकराचार्य के संकल्प अनुसार गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने तथा केंद्र सरकार द्वारा दलहन, कपास और प्याज की आयात–निर्यात नीति किसानों के हित में बनाने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…