महाराष्ट्र में आवारा जानवरों के अंगों की तस्करी का खुलासा! शिवसेना सांसद ने जांच की मांग की

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

महाराष्ट्र: ठाणे में आवारा कुत्तों और बिल्लियों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। शिवसेना के सांसद नरेश म्हास्के ने आरोप लगाया है कि एक संगठित गिरोह आवारा जानवरों को अगवा कर उनके अंग निकालकर तस्करी कर रहा है।

सांसद ने व्यक्त की गंभीर चिंता
ठाणे नगर निगम के एक कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद नरेश म्हास्के ने बताया कि उन्हें ऐसी शिकायतें मिली हैं कि शहर में कुछ लोग आवारा कुत्तों और बिल्लियों को पकड़कर ले जाते हैं। इन्हें पहले मुंबई के देवनार क्षेत्र में 5–10 दिनों तक रखा जाता है और फिर कुछ पशु चिकित्सकों की सहायता से उनके शरीर से अंग अवैध तरीके से निकाल लिए जाते हैं।

गैंग पर कड़ी कार्रवाई की मांग
म्हास्के ने स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को तत्काल सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अवैध गतिविधि की जांच की जाए और शहर में आवारा जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सांसद ने आशंका जताई कि यह गिरोह निजी अस्पतालों के जरिए सक्रिय है और लंबे समय से इस काम को अंजाम दे रहा है।

सांसद नरेश म्हास्के की सक्रियता
नरेश म्हास्के 2024 में ठाणे लोकसभा से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। वे संसद में सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की निगरानी, बैंक जमा राशि पर पूर्ण बीमा जैसी कई सामाजिक-आर्थिक समस्याओं पर अपनी आवाज उठाते रहे हैं।
साल 2025 में उनकी सक्रिय भूमिका और कार्यशैली के लिए उन्हें ‘संसद रत्न अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया गया।यह मामला राज्य में पशु सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है और अब नागरिकों व अधिकारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में