बस्ती: गौर थाना क्षेत्र में फिर दिखी दबंगई: लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
गौर थाना क्षेत्र में फिर दिखी दबंगई: लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

Reporter: Umang Pandey, Edit By: Mohit Jain

गौर थाना क्षेत्र से एक बार फिर दबंगई का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दबंगों द्वारा महिलाओं और पुरुषों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते हुए साफ देखा जा सकता है। घटना में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

पीड़ितों का आरोप – पहले भी कर चुके हैं मारपीट, कार्रवाई न होने से बढ़े हौसले
पीड़ितों ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की मारपीट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। लेकिन उचित कार्रवाई न होने से उनके हौसले इतने बढ़ गए कि उन्होंने दोबारा हमला कर दिया।

जमीन पर कब्जे की कोशिश से जुड़ा विवाद
सूत्रों के मुताबिक आरोपी पहले सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। अब वे निजी जमीन पर भी अवैध कब्जा जमाने की कोशिश में लगे हुए थे। इसी विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया।

वीडियो वायरल होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
लगातार हो रही घटनाएं और अब वायरल वीडियो पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का कहना है कि यदि पहले ही कड़ी कार्रवाई होती, तो यह घटना दोबारा नहीं होती।

कहां का है वीडियो?
वायरल वीडियो गौर थाना क्षेत्र के मजरा बलुआ गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक