हांगकांग में हाहाकार: अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 4 की मौत, कई लोग झुलसे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hong Kong Massive fire breaks out in apartment, 4 dead, many injured

by: vijay nandan

हांगकांग: बुधवार को हांगकांग के ताई पो इलाके में एक ऊंची रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, घटना के दौरान कई लोग इमारत के अंदर फंस गए थे। स्थानीय मीडिया का दावा है कि मृतकों में एक दमकलकर्मी भी शामिल हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, आग लगने के बाद मदद के लिए लगातार फोन कॉल मिलते रहे।

बांस के मचान से तेज़ी से फैली आग

इमारत के बाहरी हिस्से पर बांस का मचान (bamboo scaffolding) लगाया गया था, जो आग पकड़ते ही तेजी से भड़क उठा। इससे घना धुआं और ऊंची लपटें उठीं। लाइव फुटेज में देखा गया कि दमकलकर्मी ऊंचे लैडर ट्रक का उपयोग करते हुए आग पर पानी डालते रहे। दमकल विभाग ने इस घटना को “नंबर-4 फायर अलर्ट” घोषित किया — यह हांगकांग में आग लगने की गंभीरता का दूसरा सबसे ऊंचा स्तर माना जाता है।

कहां हुआ हादसा?

यह हादसा ताई पो (Tai Po) क्षेत्र में हुआ, जो हांगकांग का उपनगरीय इलाका है और चीन के शेनझेन शहर की सीमा के क़रीब स्थित है। हांगकांग में इमारत निर्माण और मरम्मत कार्यों के दौरान पारंपरिक रूप से बांस के मचान का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, सुरक्षा चिंताओं के चलते सरकार ने इस साल की शुरुआत में इसे सार्वजनिक परियोजनाओं से चरणबद्ध तरीके से हटाने की बात कही थी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: पैक्स सदस्यता पोर्टल का सर्वव्यापीकरण, किसानों के लिए डिजिटल सहकारिता की ऐतिहासिक पहल

Bhopal: मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज रवीन्द्र भवन

IPL 2026 : गुजरात की जीत,आरसीबी को हराकर प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम

Edit by : Aanya Saran IPL 2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी

Chamba: कोटी पुल के पास खाई में गिरी कार, गर्भवती महिला समेत 5 घायल

Chamba: हिमाचल के चंबा जिले में सलूणी-चंबा मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा

Bhopal: पैक्स सदस्यता पोर्टल का सर्वव्यापीकरण, किसानों के लिए डिजिटल सहकारिता की ऐतिहासिक पहल

Bhopal: मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज रवीन्द्र भवन

Determination and Hard Work: बाबा आशीष केरकेट्टा की मेहनत और संघर्ष की प्रेरक कहानी

Determination and Hard Work:सरगुजा जिले का एक युवा छात्र, बाबा आशीष केरकेट्टा,

Educational Excellence: सरगुजा जिले का शैक्षिक उत्कृष्टता में अभूतपूर्व प्रदर्शन

Educational Excellence: सरगुजा जिले ने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड

Kailash Mansarovar Yatra 2026: जून से अगस्त तक होगी यात्रा, जानें कब करें आवेदन

Kailash Mansarovar Yatra 2026: भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. विधानसभा में महिला आरक्षण

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. जबलपुर में क्रूज हादसा,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 1 मई 2026, शुक्रवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास

MPHeliTourism : एमपी में आसमान से आस्था का सफर, CM डॉ मोहन यादव ने की पहल

Report- Aakash Sen MPHeliTourism : आस्था, आध्यात्म और अद्भुत शिल्पकला का अनूठा

Bargi Dam Ccruise Accident : बरगी डैम में क्रूज हादसा, 4 की मौत; कई लोग लापता

रिपोर्ट-सोमनाथ मिश्रा Bargi Dam Ccruise Accident : तेज तूफान के बीच पर्यटकों