दुर्ग: कुम्हारी के मुर्मुदा गांव स्थित फोम फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
दुर्ग: कुम्हारी के मुर्मुदा गांव स्थित फोम फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Reporter: Vishnu Gautam, Edit By: Mohit Jain

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम मुर्मुदा में स्थित एक फोम मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में सोमवार को अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर फाइटर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की ऊंची लपटों और घने धुएं के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लाखों का नुकसान, कारण अब तक अज्ञात
फैक्ट्री संचालक के अनुसार आग की वजह से तैयार माल और मशीनरी जलकर राख हो गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक जांच में बिजली शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस और फायर विभाग दोनों ही कारणों की पुष्टि जांच के बाद करेंगे।

फायर सेफ्टी सिस्टम पर उठे सवाल
घटना के बाद यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि फैक्ट्री में फायर सेफ्टी गैजेट्स पर्याप्त मात्रा में थे या नहीं। अधिकारियों ने बताया कि सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यक्षमता की जांच की जाएगी। यदि लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल, कुम्हारी थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident:

Political Statement: हांसी में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का हमला, बीजेपी और इनेलो पर साधा निशाना

Political Statement: इनेलो और बीजेपी नेताओं पर तीखे बयान, भाषा और नीतियों

Pilibhit में पुलिस एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी बदमाश सहादत अली ढेर, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने

Nawada: अनाइठ मोहल्ले में किराए के मकान में मिला युवक का शव, सनसनी

Report: Neha gupta Nawada शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ (सिद्धार्थ