पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने देश के कोर इश्यू पर रखी बेबाक राय, प्रदेश की मोहन सरकार के बारे में भी खुलकर बोलीं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Former Chief Minister Uma Bharti expressed her frank views on core issues facing the country and also spoke openly about Chief Minister Dr. Yadav.

by: vijay nandan

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने राजधानी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई प्रमुख मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने हिंदू राष्ट्र, गौसंरक्षण, शराबबंदी, सिंहस्थ भूमि व्यवस्था, लव जिहाद और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दो वर्षों के कार्यकाल पर अपनी राय रखते हुए कहा कि भारत की चुनौती पाकिस्तान नहीं है, देश को असली खतरा भ्रष्टाचार और बढ़ती आर्थिक असमानता से है। उन्होंने कहा कि भारत सांस्कृतिक रूप से हमेशा से हिंदू राष्ट्र रहा है और इसे बनाने की नहीं, सिर्फ स्वीकार करने की जरूरत है।

गौरक्षा पर बोलीं, गाय तभी बचेगी जब किसान संभालेंगे

उमा भारती ने कहा कि गायों की सुरक्षा केवल सरकार नहीं कर सकती, इसके लिए किसानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने हाईवे और मुख्य रास्तों पर गायों की मौत रोकने के लिए सड़क किनारे फेंसिंग लगाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे पर वे सड़क पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगी।

शराबबंदी पर दोहराया पुराना रुख, उन्होंने कहा कि शराबबंदी समाज हित में है और इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाना चाहिए। उनके अनुसार, समाज अब इस दिशा में बदल रहा है और पूर्ण शराबबंदी समय की मांग है।

सिंहस्थ 2028 और लैंड पूलिंग का विरोध

सिंहस्थ की तैयारियों में प्रस्तावित भूमि पूलिंग योजना पर उन्होंने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि इस परंपरा को बदलाव की जरूरत नहीं है। उनका कहना था कि किसानों और संत-संस्थाओं की चिंताओं पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

लव जिहाद पर स्पष्ट रुख

उमा भारती ने कहा कि यदि कोई युवक अपना धर्म छुपाकर किसी लड़की से संबंध बनाता है और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव डालता है, तो यह लव जिहाद है। उन्होंने अंतरजातीय विवाह का समर्थन किया, लेकिन धर्मांतरण पर पूर्ण रोक की मांग दोहराई।

‘भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र’

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की सहिष्णुता ही भारत को एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाए रखती है।
विविधता, समानता और हर जाति के प्रति सम्मान—यही हिंदू सभ्यता की पहचान है।
उन्होंने धर्म परिवर्तन को समाज की एकता के लिए हानिकारक बताया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के कामकाज पर टिप्पणी

उन्होंने कहा कि मोहन यादव सरल स्वभाव वाले, पढ़े-लिखे नेता हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश में आए निवेश प्रस्ताव जल्द जमीन पर उतरेंगे और सरकार भ्रष्टाचार पर सख्ती से लगाम लगाएगी।

देश की असली चुनौती, भ्रष्टाचार और असमानता

उमा भारती ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि “पाकिस्तान की हालत खुद खराब है, वह भारत के लिए कोई बड़ा खतरा नहीं है। असली चुनौती है, अपने देश के भीतर से भ्रष्टाचार को मिटाना। उन्होंने कहा कि शासन, राजनीति और प्रशासन में हर वर्ग को समान अवसर देना ही सच्चा समाधान है। आरक्षित पदों से परे भी, वंचित वर्गों को निर्णायक भूमिकाओं में शामिल कर संतुलन स्थापित किया जा सकता है।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की