,

बमोरी: बिजली कटौती से त्रत किसानों ने स्टेट हाइवे पर जड़ा जाम, किसान की तबीयत बिगड़ी, 4 घंटे तक बाधित यातायात

Bamori: Farmers, upset by power outages, blocked the state highway, a farmer fell ill, and traffic was halted for four hours.

रिपोर्ट- विजय

मध्य प्रदेश के बमोरी क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान किसानों का आक्रोश मंगलवार को फूट पड़ा, जब उन्होंने स्टेट हाइवे-23 पर करीब चार घंटे तक जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि फतेहगढ़ स्टेशन से जुड़े 10 से अधिक गांवों में पिछले एक सप्ताह से लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिसके कारण उनकी फसलें सूखने लगी हैं।

किसानों ने बताया कि उन्होंने समय पर बिजली बिल भी जमा किया है, फिर भी विभाग कभी मेंटेनेंस और कभी ओवरलोडिंग का हवाला देकर सप्लाई रोक देता है। लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया।

उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग

परेशान किसानों ने फतेहगढ़ से गुजरने वाले स्टेट हाइवे को पूरी तरह बंद कर दिया और बिजली विभाग एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। पुलिस ने कई बार समझाइश दी, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।

धरने के दौरान एक किसान की तबीयत बिगड़ी

प्रदर्शन के बीच अचानक एक किसान की तबीयत खराब हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बावजूद किसान पीछे हटने को तैयार नहीं थे। 4 घंटे बाद मिली राहत, जेई ने मौके पर बहाल कराई बिजली,
लगातार बढ़ते तनाव और यातायात अवरुद्ध होने के बाद आखिरकार बिजली विभाग के जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने कृषि फीडर से सप्लाई को तुरंत बहाल करवाया। बिजली शुरू होते ही किसानों ने हाइवे जाम खत्म कर दिया और प्रदर्शन समाप्त किया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Panchkula ; हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : CM नायब सिंह सैनी

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Panchkula : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

Chamoli हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी सख्त, जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Chamoli : हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

Yogi Adityanath Ayodhya Visit: अयोध्या की हनुमान गढ़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए दर्शन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या स्थित प्रसिद्ध हनुमान…