,

बिहार चुनाव: JDU ने जीत का दावा, फिर से आ रही है सुशासन की सरकार

- Advertisement -
Ad imageAd image
बिहार चुनाव: JDU ने जीत का दावा, फिर से आ रही है सुशासन की सरकार

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है और सबकी निगाहें नतीजों पर हैं। जनता दल (यूनाइटेड) ने सोशल मीडिया पर अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि “बस कुछ घंटों का इंतजार, फिर से आ रही है सुशासन की सरकार।” एग्जिट पोल्स में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है, जिसके बाद एनडीए खेमे में उत्साह का माहौल है।

बिहार के मंत्री हरि सहनी ने कहा कि आज के नतीजे एनडीए सरकार के सुशासन का प्रतिबिंब होंगे और एनडीए को उम्मीद से ज्यादा सीटें मिलेंगी। वहीं बांकीपुर से बीजेपी उम्मीदवार और बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने दावा किया कि इस बार एनडीए की सीटों की संख्या 2010 के चुनावों के करीब होगी और उन्हें 200 से अधिक सीटें मिलने की संभावना है।

मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई है। इसी के साथ छह राज्यों और जम्मू-कश्मीर की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए भी वोटों की गिनती जारी है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को हुआ था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल