मुंबई में जज पर रिश्वतखोरी का आरोप: क्लर्क 15 लाख रुपये लेते पकड़ा गया, ACB ने दोनों पर दर्ज की FIR

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY; Yoganand Shrivastva

मुंबई: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक सेशंस कोर्ट जज और उसके क्लर्क के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले में एफआईआर दर्ज की है। एसीबी ने कोर्ट क्लर्क को रंगे हाथ 15 लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया, जबकि जज को “वांटेड आरोपी” घोषित कर दिया गया है।

रिश्वत का सौदा और गिरफ्तारी
एसीबी के अधिकारियों के अनुसार, सेशंस कोर्ट में पदस्थ जज एजाजुद्दीन एस. काजी के क्लर्क चंद्रकांत वासुदेव ने एक कारोबारी से जमीन विवाद के केस में 25 लाख रुपये की मांग की थी। उसने कहा था कि 10 लाख रुपये खुद के लिए और 15 लाख जज के लिए देने होंगे ताकि फैसला कारोबारी के पक्ष में हो सके। बाद में मोलभाव के बाद रकम 15 लाख तय हुई।

बिजनेसमैन ने 10 नवंबर को एसीबी के वर्ली कार्यालय में इसकी शिकायत की। शिकायत सत्यापित करने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और 11 नवंबर को क्लर्क को पैसे लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि रिश्वत लेने के तुरंत बाद क्लर्क ने जज को फोन कर सूचित किया था कि “रकम मिल गई है।”

मामला किससे जुड़ा है
यह पूरा प्रकरण मुंबई के बांद्रा इलाके की एक जमीन से जुड़ा है। एक कारोबारी की पत्नी ने 2015 में हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उसकी जमीन पर अवैध कब्जा हो गया है। चूंकि जमीन की कीमत 10 करोड़ रुपये से कम थी, इसलिए मार्च 2024 में हाई कोर्ट ने यह मामला मजगांव सेशंस कोर्ट को भेज दिया।

9 सितंबर 2025 को केस की सुनवाई के बाद क्लर्क ने कारोबारी को चेंबूर के एक कैफे में बुलाकर रिश्वत की मांग की थी।

जज पर भी FIR, जांच जारी
एसीबी ने क्लर्क चंद्रकांत वासुदेव और जज एजाजुद्दीन काजी दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। क्लर्क फिलहाल हिरासत में है जबकि जज की तलाश जारी है।

एसीबी का बयान
एसीबी अधिकारियों का कहना है कि यह मामला न्याय व्यवस्था की साख पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। उन्होंने बताया कि रिश्वत की रकम और बातचीत के सभी साक्ष्य जब्त कर लिए गए हैं और जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में