,

आज का राशिफल: 16 नवंबर 2025

आज का राशिफल: 16 नवंबर 2025

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में सावधानी बरतें। व्यवसाय में कोई अच्छी डील आपके लिए लाभकारी हो सकती है, लेकिन किसी जोखिम भरे काम में सतर्क रहें। किसी की कही हुई बातों पर अधिक भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन संपत्ति और लाभ के संकेत दे रहा है। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन या अन्य लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन दूर रह रहे परिजन से निराशाजनक खबर भी मिल सकती है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। संतान को विदेश या दूर पढ़ाई के लिए भेजने का अवसर भी बन सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन-संबंधी मामलों में अनुकूल रहेगा। किसी अजनबी पर भरोसा न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताकर उनके मन की उलझनों को दूर करने का प्रयास करें। किसी अजनबी से कोई बात गुप्त न रखें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखमय रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। पेंडिंग कामों को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। आज आपकी ऊर्जा अधिक रहेगी, जिससे प्रत्येक कार्य आसानी से पूरे होंगे। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करना आज आपके लिए फलदायी रहेगा। माताजी से किए गए वादे समय पर पूरा करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति और घर की साज-सज्जा पर ध्यान देने वाला रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और शौक की चीजों पर खर्चा करने का मन रहेगा। किसी सहयोगी की कही बात बुरी लग सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। मित्रों का पूरा साथ मिलेगा और यात्रा की योजना भी बन सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन यश और कीर्ति बढ़ाने वाला रहेगा। खर्च आवश्यकतानुसार करें। संतान की फरमाइश पूरी करेंगे। नए मकान की खरीदारी की योजना बना सकते हैं और लोन की संभावना भी है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक समस्या को छोटा न समझें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप के कामों में लाभ होगा। बजट बनाकर चलने से सेविंग में सफलता मिलेगी। प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। जरूरी काम समय से निपटाएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और नए आइडिया मन में आएंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। निवेश सोच-समझकर करें। पार्टनरशिप के काम लाभकारी रहेंगे। मन मुताबिक काम मिलने से खुशी बढ़ेगी। बाहर जाने में सावधानी रखें। राजनीति में कार्यरत लोगों को विरोधियों से सतर्क रहना होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत से कार्य करने का रहेगा। किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। प्रॉपर्टी के वाद-विवाद को बातचीत से हल करने का प्रयास करें। नए काम की शुरुआत लाभकारी रहेगी। माता-पिता से सलाह लेकर निर्णय लें। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज सजग रहने की आवश्यकता है। अनचाहे खर्च हो सकते हैं, जिन्हें मजबूरी में करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में दिन अनुकूल रहेगा। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने से नए लोगों से परिचय बढ़ेगा। बिजनेस में योजनाओं में बदलाव संभव है। परिवार के किसी सदस्य की ओर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसाय और रोजगार के नए अवसर लाएगा। सेहत के प्रति सावधानी रखें। किसी से बात सोच-समझकर करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पढ़ाई में परेशान विद्यार्थियों की इच्छा पूरी होगी। पुरानी गलती से सबक लें। परिवार के सदस्यों को घुमाने-फिराने ले जाने का अवसर बन सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन-संपत्ति में वृद्धि लाएगा। कारोबार की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पार्टनरशिप सोच-समझकर करें। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी। अकस्मात यात्रा करनी पड़ सकती है। घर परिवार के कामों में बदलाव न करें। पिता की सलाह लाभकारी रहेगी। सुख-साधनों में वृद्धि होगी।

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…