चेन्नई में समुद्रयान “मत्स्य-6000” आकार ले रहा, 50% हिस्से स्वदेशी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
चेन्नई में समुद्रयान “मत्स्य-6000” आकार ले रहा, 50% हिस्से स्वदेशी

चेन्नई के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (NIOT) में भारत का पहला मानवयुक्त समुद्रयान “मत्स्य-6000” आकार ले रहा है। इस वैज्ञानिक पनडुब्बी के 50% हिस्से स्वदेशी संस्थानों द्वारा विकसित किए गए हैं। पहले शत-प्रतिशत हिस्से आयात किए जाते थे, लेकिन कोविड और जियो-पॉलिटिकल कारणों से अब आधे हिस्से भारत में तैयार किए गए हैं।

डीप ओशन मिशन का हिस्सा

मत्स्य-6000 भारत के ‘डीप ओशन मिशन’ का हिस्सा है। इसके माध्यम से समुद्र के संसाधनों, जैव-विविधता और ब्लू इकोनॉमी के लिए जरूरी रिसर्च की जाएगी। मिशन के तहत हिंद महासागर में 2027 में तीन भारतीय एक्वानॉट्स 6,000 मीटर की गहराई में वैज्ञानिक गतिविधियां करेंगे।

तकनीकी विशेषताएं और परीक्षण

समुद्रयान का मुख्य ढांचा टाइटेनियम मिश्रधातु से बना है और इसे इलेक्ट्रॉन बीम वेल्डिंग से तैयार किया गया। इसमें 3 एक्वानॉट यात्रा कर सकते हैं। व्हीकल सामान्य स्थिति में 12 घंटे और इमरजेंसी में 96 घंटे रहने के लिए तैयार है। समुद्रयान सागर निधि जहाज से हिंद महासागर तक पहुंचेगा और 30 मीटर प्रति मिनट की गति से 4 घंटे में 6 किलोमीटर की गहराई तक जाएगा।

टीम और एक्वानॉट

दो एक्वानॉट जतिंदर पाल सिंह (पायलट) और राजू रमेश (को-पायलट) होंगे। तीसरे एक्वानॉट का चयन NIOT के उपनिदेशक एस. रमेश, ग्रुप डायरेक्टर वेदाचलम या प्रोजेक्ट डायरेक्टर सत्या नारायणन में से किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय मान्यता और रिसर्च अनुमति

UN से जुड़ी इंटरनेशनल सीबेड अथॉरिटी (ISA) ने सिर्फ 14 देशों को डीप सी रिसर्च की अनुमति दी है। भारत भी इस सूची में शामिल है। डीप ओशन मिशन का उद्देश्य गहरे समुद्र में काम करने की तकनीक विकसित करना और ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देना है।

Indore news: रोबोट चौराहे पर बस कंडक्टर की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप

Report: Devendra Jaiswal Indore news: इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित रोबोट

MP news: मध्य प्रदेश में निर्भया दिवस पर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन

MP news: मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, रेस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन और नारी सशक्तिकरण

Chhatarpur news: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ रिश्ता, दस दिन में विवादों में उलझा निकाह

रिपोर्ट: बॉबी अली Chhatarpur news: छतरपुर जिले के अलीपुर निवासी 23 वर्षीय

Chaurai news: बिच्छू पहाड़ आश्रम में श्री बालक दास जी महाराज महामंडलेश्वर पद पर आसीन

संवाददाता: अजीत पांडे Chaurai news: श्री पंचदशनाम महाकाल अखाड़ा के तत्वावधान में

खांसी का इलाज कराने गई महिला की इंजेक्शन लगते ही मौत

REPORT- SURESH BHATI गलत इंजेक्शन का आरोप बुलंदशहर। नगर पालिका के सामने

Dabra news: शहीदों के सम्मान से समझौता, पार्क की जगह बना दिया गया वाहन स्टैंड

संवाददाता- संतोष सराबगी Dabra news: स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और सेनानियों की

Farrukhabad: प्रेम विवाह का मामला: शीवा अंसारी से बनीं सृष्टि श्रीवास्तव

REPORT- SARTAJ KHAN हिंदू रीति-रिवाज से की शादी Farrukhabad: जनपद के फतेहगढ़

सोनभद्र में केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर का होटल के कमरे में मिला शव

REPORT- PRAVIN शादी से पहले संदिग्ध हालात में मौत जिले के राबर्ट्सगंज

मुरादाबाद में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का पैदल मार्च

REPORT- DANVEER SINGH मुरादाबाद।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को

Ethiopia की संसद में पीएम मोदी का संबोधन, भारत की ओर से दोस्ती, सद्भावना और भाईचारे का संदेश

Ethiopia News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री

मुरादाबाद में दूसरे दिन भी छाया घना कोहरा, सड़कों पर थमी रफ्तार

REPORT- DANVEER SINGH मुरादाबाद।मुरादाबाद में लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया